प्रेमनगर आश्रम के स्वयं सेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान
रिपोर्ट श्रवण झा
हरिद्वार- स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को जनपद में चलाए गए मेगा स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए प्रेमनगर आश्रम से जुड़े 700 से ज्यादा श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने आश्रम प्रबंधक पवन कुमार,अनुज सिंह रावत,शंकर लाल शर्मा एवं हेमेंद्र सिंह के नेतृत्व में सामूहिक श्रमदान किया।
जानकारी देते हुए प्रेमनगर आश्रम के प्रबंधक पवन कुमार ने बताया कि क्लीन हरिद्वार कैंपेन योजना के तहत स्वच्छता सेवा के लिए आश्रम को लगभग 4 किलोमीटर का क्षेत्र दिया गया था।शनिवार को आश्रम में निवास करने वाले संत,सेवाकर्मी तथा आश्रम से जुड़े हरिद्वार,ऋषिकेश,लक्सर व रुड़की के 700 से ज्यादा कार्यकर्ता अभियान में शामिल हुए और ऋषिकुल मैदान से लेकर सिंहद्वार नहर पटरी एवं ऋषिकुल से शंकर आश्रम तक सड़क के दोनों और सफाई की तथा कूड़े का निस्तारण किया।
0 टिप्पणियाँ