Ticker

6/recent/ticker-posts

महा मेगा स्वच्छता अभियान में शामिल सभी लोगों का मुख्यमंत्री ने किया आभार व्यक्त

महा मेगा स्वच्छता अभियान में शामिल सभी लोगों का मुख्यमंत्री ने किया आभार व्यक्त

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार-जनपद में चलाए गए महामेगा स्वच्छता अभियान में शामिल हुए सभी लोगों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीर्थनगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ बनाने के लिए आज चलाए गए स्वच्छता अभियान में गणमान्य व्यक्तियों,जनप्रतिनिधियों,सामाजिक संगठनों,धार्मिक संस्थाओं,स्वयंसेवी संस्थाओं,व्यापार मंडल,सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं जनपद वासियों ने बढ़ चढ़कर कर भागीदारी कि है,इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।उन्होंने सभी से अपेक्षा की है कि यह अभियान एक दिन का न हो एवं समय समय पर ऐसे स्वच्छता अभियान चलायें जाते रहे जिससे कि तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ एवं सुंदर शहर बनाया जा सके तथा हरिद्वार में आने वाले श्रद्धालुओं को साफ स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो तथा जब वह अपने गंतव्य को लौटे तों अपने साथ सुखद अनुभव लेकर जाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

खेल स्पद्र्धा में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का शानदार प्रदर्शन