Ticker

6/recent/ticker-posts

संत रविदास मिशन ने किया सत्संग का आयोजन

संत रविदास मिशन ने किया सत्संग का आयोजन

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार- अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु संत रविदास मिशन गुरु गद्दी शुक्रताल धाम के तत्वावधान में पुल जटवाड़ा पर भव्य सत्संग का आयोजन किया गया।सत्संग की अध्यक्षता मिशन के अध्यक्ष संत गुरु डा.सतपाल दास महाराज और संचालन महात्मा मेहरचन्द दास ने किया।

महाराज डा.सतपाल दास ने कहा कि सतगुरु रविदास महाराज सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड में सर्वाेपरि गुरु हैं।उनके विचार और साक्ष्य आज भी समाज और ब्रह्माण्ड में विद्यमान हैं।उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की प्राचीन नगरी काशी में अनेक शंकराचार्यों और जगद्गुरुओं का प्रभाव रहा है,लेकिन वहां संत शिरोमणि रविदास का मंदिर आज भी विद्यमान है,जो उनकी महत्ता और सर्वाेच्च गुरु परंपरा को दर्शाता है।राजेश गौतम ने कहा कि संत रविदास ने समानता,भाईचारे और मानवता की अमूल्य माला समाज को दी है,जिसे अपनाकर ही सामाजिक एकता को मजबूत किया जा सकता है।कार्यक्रम में महात्मा मेहरचंद दास,रामदास,सुषमादास, महात्मा महिपाल दास,बिरम दास,अमर दास,नेपालदास,पार्षद सुनील कुमार सहित अनेक संत-महात्मा और श्रद्धालु मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

डीईओं प्राथमिक शिक्षा हर सप्ताह एक ब्लॉक कार्यालय तथा विद्यालयों का निरीक्षण करेंगें