Ticker

6/recent/ticker-posts

सरकार आपके द्वारः न्याय पंचायत द्वारा में प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने सुनी जन समस्याएं

सरकार आपके द्वारः न्याय पंचायत द्वारा में प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने सुनी जन समस्याएं,

बहुउदेशीय शिविरः 587 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ

मालदेवता-द्वारा मार्ग पर नशे और अराजकता के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

रिपोर्ट श्रवण झा

देहरादून .-‘जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार’’प्रशासन गांव की ओर अभियान के अंतर्गत गुरूवार को विकासखंड रायपुर के न्याय पंचायत द्वारा जनमिलन केंद्र में बहुउद्देशीय शिविर में प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल,प्रमुख सचिव आर.मीनाक्षी सुन्दरम् एवं जिलाधिकारी सविन बंसल ने क्षेत्रीय जनता की समस्याएँ सुनी।विभिन्न विभागों के माध्यम से 587लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया।

शिविर से पहले प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने ग्राम पंचायत द्वारा में आंगनबाड़ी केंद्र और राजकीय प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करते हुए शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।शिविर के दौरान कृषि विभाग द्वारा 80प्रतिशत अनुदान पर मां खेडा सूरी कृषि स्वयं सहायता समूह ग्राम काण्डा से जुड़े 11किसानों को 02पावर विडर,03चाफ कटर तथा 03आटा चक्की प्रदान की गई।साधन सहकारी समिति सरोना द्वारा जय माता महालक्ष्मी स्वयं सहायता समूह को 05लाख और कृषक जयराम सिंह,बलदेव सिंह,वीरेन्द्र सिंह व दर्शन सिंह को 1-1लाख रूपए का ऋण वितरण किया गया।महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा 05महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट एवं 10बालिकाओं को किशोरी किट वितरित की गई।समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रधानमंत्री दिव्यांशा केंद्र देहरादून के सहयोग से एडिप एवं राष्ट्रीय व्योश्री योजना के अंतर्गत 72वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजनों को 04व्हील चेयर सहित 205सहायक उपकरण निशुल्क वितरित किए गए।प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार अंत्योदय की भावना से कार्य कर रही है।सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सुगमता से सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से अब तक हजारों लोगों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें राहत प्रदान की गई है।प्रभारी मंत्री ने कहा कि अधिकांश समस्याएँ ग्राम एवं तहसील स्तर की होती हैं,जो जानकारी के अभाव में अनावश्यक रूप से लंबित रह जाती हैं।उन्होंने ग्राम प्रधानों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे ग्रामीण स्तर पर सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करें ।प्रभारी मंत्री ने बताया कि विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण (वीबी-जी रामजी) के अंतर्गत अवस्थापना सुविधाओं से संबंधित कार्यों के माध्यम से ग्रामों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सकता है।विधायक रायपुर उमेश शर्मा (काऊ) ने मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जन-जन की सरकार कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित बहुउद्देशीय शिविरों से क्षेत्रीय जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।इस अवसर पर प्रभारी मंत्री एवं विधायक द्वारा शिविर में लगे विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण भी किया गया।इस दौरान नशा मुक्त भारत अभियान की शपथ भी ली गई।जिलाधिकारी सविन बंसल ने प्रभारी मंत्री,क्षेत्रीय विधायक एवं प्रमुख सचिव को आश्वस्त किया कि शिविर में प्राप्त समस्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। शिविर में क्षेत्रीय जनता द्वारा कुल 80शिकायतें दर्ज कराई गईं,जिनमें से 35शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया,जबकि शेष शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।क्षेत्रवासियों द्वारा मालदेवता से द्वारा मोटर मार्ग पर बाहरी व्यक्तियों द्वारा नशा करने तथा स्थानीय नागरिकों एवं महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायत पर क्षेत्राधिकारी (पुलिस) को विशेष चेकिंग अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई।शिविर में प्रमुख सचिव आर.मीनाक्षी सुन्दरम,जिलाधिकारी सविन बंसल,मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह,प्रभागीय वनाधिकारी अमित कवंर,उपजिलाधिकारी हरिगिरी ,परियोजना निदेशक विक्रम सिंह,जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एमके शर्मा,मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढ़ौडियाल,जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल,जिला पर्यटन अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय,सीएओ देवेन्द शर्मा,कृषि भूसंरक्षण अधिकारी अशोक गिरी आदि सहित ब्लाक प्रमुख रायपुर सरोजनी जवाडी,भाजपा मंडल अध्यक्ष उज्जवल नेगी,महामंत्री महेन्द्र पुण्डिर शेखर बरमोला, क्षेत्र पंचायत सदस्य द्वारा गुरूंग शिशिर कान्त पुष्पेन्द्र,ग्राम प्रधान द्वारा अनुराधा अन्य जन प्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

डीईओं प्राथमिक शिक्षा हर सप्ताह एक ब्लॉक कार्यालय तथा विद्यालयों का निरीक्षण करेंगें