Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रशासन गांव की ओर, कोरूवा में एसडीएम डॉ. हर्षिता सिंह ने सुनी जन समस्याएं

प्रशासन गांव की ओर, कोरूवा में एसडीएम डॉ. हर्षिता सिंह ने सुनी जन समस्याएं

506 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ,43 शिकायतों में से अधिकांश का मौके पर समाधान

रिपोर्ट श्रवण झा

देहरादून- श्प्रशासन गांव की ओरश् अभियान के अंतर्गत गुरुवार को विकासखंड कालसी के न्याय पंचायत कोरूवा में बहुउद्देशीय शिविर में उपजिलाधिकारी डॉ.हर्षिता सिंह ने क्षेत्रीय जनता की समस्याएं सुनी,विभिन्न विभागों के माध्यम से 506लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया।

शिविर के दौरान स्थानीय नागरिकों द्वारा उप जिलाधिकारी डॉ.हर्षिता के समक्ष कुल 43जनशिकायतें प्रस्तुत की गईं।प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग से संबंधित 23 शिकायतें सर्वाधिक रहीं। इसके अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग एवं पेयजल विभाग से 5-5,सिंचाई विभाग से 3,तथा शिक्षा विभाग से 2शिकायतें प्राप्त हुईं।वहीं विद्युत,उद्यान, दूरसंचार,समाज कल्याण एवं खाद्य आपूर्ति विभाग से संबंधित 1-1 शिकायत दर्ज की गई।उप जिलाधिकारी ने सभी जनशिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध,गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता अथवा अनावश्यक विलंब को कदापि स्वीकार नहीं किया जाएगा।उप जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी शिकायतों के निस्तारण की प्रगति रिपोर्ट निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रस्तुत करें,अन्यथा संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।इस दौरान उन्होंने विभागीय स्टालों का निरीक्षण भी किया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई।स्वास्थ्य विभाग द्वारा एलोपैथिक में 105 तथा आयुर्वेदिक में 103व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया।शिविर में 08आधार अपडेशन,10आयुष्मान कार्ड व 08मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरण भी किया गया।कृषि विभाग द्वारा 85,उद्यान विभाग द्वारा 14कृषकों को कृषि उपकरण तथा पशुपालन विभाग द्वारा 69पशुपालकों को पशु औषधियाँ वितरित की गईं।शिविर में ब्लाक प्रमुख सावित्री चौहान,क्षेत्र पंचायत सदस्य महेन्द्र तोमर,प्रतिभा चौहान,सूरज तोमर ,ममता राणा,ग्राम प्रधान विनिता देवी,सारदा चौहान,सविता राणा,दयानंद जोशी,रिया चौहान ,बबीता देवी,अमित सिंह तोमर,प्रीती चौहान,विवेक रावत,राकेश नेगी,सुनीता देवी सहित तहसीलदार प्रदीप नेगी,खंड विकास अधिकारी जगत सिंह एवं अन्य विभागीय अधिकारी एवं बडी संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

डीईओं प्राथमिक शिक्षा हर सप्ताह एक ब्लॉक कार्यालय तथा विद्यालयों का निरीक्षण करेंगें