Ticker

6/recent/ticker-posts

परिवहन विभाग द्वारा जनपद में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

परिवहन विभाग द्वारा जनपद में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

312 चालान, 51वाहन किए गए सीज

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार-संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया है कि 24 एवं 25 को जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने हेतु परिवहन विभाग द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।यह अभियान जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित एवं आरटीओ (प्रवर्तन) देहरादून डॉ.अनीता चमोला के निर्देशानुसार तथा एआरटीओ (प्रवर्तन),हरिद्वार श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में संचालित किया गया।

अभियान के दौरान कुल 312वाहनों का चालान किया गया तथा गंभीर उल्लंघनों के दृष्टिगत 51वाहनों को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त 50 से अधिक स्कूल वाहनों की विशेष जांच की गई, जिसमें सुरक्षा मानकों,आवश्यक दस्तावेजों एवं अनिवार्य उपकरणों का सत्यापन किया गया। चेकिंग के दौरान निम्नलिखित प्रमुख उल्लंघन पाए गए।इनमें बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस 51मामल,ेबिना कर जमा किए 52मामले,बिना परमिट 28मामले,प्राथमिक उपचार किट 22मामले,अग्निशामक यंत्र का अभाव 15मामले,यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग 8मामलेअन्य ओवरलोडिंग 15मामलेअवयस्क द्वारा वाहन संचालन 2मामलेशराब पीकर वाहन चलाना 1 मामला शामिल रहे।परिवहन विभाग द्वारा वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों को यातायात नियमों का पालन करने तथा वाहन संचालन के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज एवं सुरक्षा उपकरण अनिवार्य रूप से रखने के निर्देश दिए गए हैं।जनपद में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के विशेष चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 साफ सफाई को लेकर सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट