Ticker

6/recent/ticker-posts

पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुचाने के लिए योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन किया जाएं -जिलाधिकारी

 पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुचाने के लिए योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन किया जाएं -जिलाधिकारी

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार-जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत बैठक की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित सभी स्वास्थ्य  विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित सभी योजनाओं का लाभ आम जन को उपलब्ध हो सके, इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराण सुनिश्चित करे।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए है कि गर्भवती महिलाओं का किसी भी दशा में घर में प्रसव/डिलीवरी न हो तथा गर्भवती महिलाओं का नियमित स्वास्थ्य जांच की जाए, जिसके लिए उन्होंने आशाओं को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।उन्होंने सभी बच्चों के टीकाकरण करने के निर्देश दिए खासकर मलिन बस्तियों में रहा रहे बच्चों एवं श्रमिकों के बच्चों का अनिवार्य रूप से टीकाकरण किया जाए,कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे।उन्होंने पीसीपीएनडीटी एक्ट का जनपद में कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए,जनपद में कोई भी अल्ट्रासाउंड केंद्र बिना लाइसेंस के संचालित न हो तथा समय समय पर संचालित हो रहे अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण किया जाए।उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना के कार्ड पात्र व्यक्तियों को ही निर्गत किए जाए।उन्होंने बच्चों को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।सभी बच्चों के हेल्थ कार्ड बनाने के लिए गांव में शिविर लगाए जाने के लिए रोस्टर जारी करने के निर्देश दिए।उन्होंने टीवी उन्मूलन कार्यक्रम और स्वास्थ्य केंद्रों की तकनीकी व वित्तीय प्रगति की समीक्षा की गई साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ,किफायती और बेहतर बनाने पर जोर दिया।बैठक में स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित विभिन्न योजनों इव कार्यक्रमों के संबंध में डॉ.कोमल द्वारा पीपीटी के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आर.के सिंह,अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.अनिल वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक रुड़की डॉ.अरविंद मिश्रा,नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.गंभीर तालियांन ,खानपुर इंचार्ज प्रदीप सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केदो के चिकित्सा अधीक्षक तथा एनएचएम के कार्यक्रमों के प्रबंधक,संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 साफ सफाई को लेकर सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट