महिला क्रिकेट टीम में सहारनपुर की खिलाड़ियों और कोच को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा घोषित महिला क्रिकेट टीम में सहारनपुर की खिलाड़ियों और कोच को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर जिले में खुशी का माहौल है।
सहारनपुर की वर्णिका चौधरी को उत्तर प्रदेश महिला क्रिकेट टीम का उप कप्तान बनाया गया है, जबकि निशू चौधरी को टीम में शामिल किया गया है। इसके साथ ही सहारनपुर की भावना तोमर को टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश महिला टीम बीसीसीआई की वनडे सुपर लीग प्रतियोगिता में भाग ले रही है, जो 6 से 28 फरवरी तक राजकोट में खेली जा रही है।इस उपलब्धि पर सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि एसडीसीए के अध्यक्ष मोहम्मद अकरम के प्रयासों से सहारनपुर का क्रिकेट लगातार नई-नई सफलताएं हासिल कर रहा है और जनपद के खिलाड़ी क्रिकेट के क्षेत्र में नाम कमा रहे हैं। उन्होंने इसे पूरे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया।एसडीसीए के सचिव लतीफ उर रहमान ने कहा कि सहारनपुर की खिलाड़ियों को प्रदेश की टीम में अहम जिम्मेदारी मिलना जिले में क्रिकेट के मजबूत आधार को दर्शाता है। वहीं उपाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि महिला क्रिकेट में सहारनपुर की बढ़ती भागीदारी आने वाले समय में और बेहतर परिणाम देगी।एसडीसीए के कोषाध्यक्ष पाली कालड़ा ने कहा कि खिलाड़ियों और कोच को प्रदेश स्तर पर पहचान मिलना उनकी मेहनत और संगठनात्मक प्रयासों का परिणाम है और आगे भी एसडीसीए खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देता रहेगा।इस उपलब्धि पर एसडीसीए के संरक्षक अमर गुप्ता, राज कुमार राजू, मीडिया प्रभारी सैयद मशकूर, जॉइंट सेक्रेटरी महेश शर्मा, मोहम्मद वकार, भूपेंद्र कच्छल, विनय कुमार, सत्यम शर्मा, रवि सिंघल, योगेश गुप्ता, राकेश शर्मा, रणधीर कपूर, विक्रांत चौधरी, आमिर कुरैशी, अर्जुन चौहान, आदिल खान, तनवीर खान, संजय विश्वकर्मा, शोएब अहमद, सचिन सैनी, पीयूष राणा, रविश राठी, अर्जुन कुमार, अंजर अली, प्रीति मेहरा, राज शेखर, राव मुजीब, अक्षय चौहान, आयुष चौधरी, प्रिंस पटेल और ललित पंवार आदि ने हर्ष जताते हुए सहारनपुर की खिलाड़ियों और कोच के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


0 टिप्पणियाँ