Ticker

6/recent/ticker-posts

मुस्लिम फंड ट्रस्ट ने लगाया निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर साढ़े चार सौ मरीजों ने उठाया लाभ

मुस्लिम फंड ट्रस्ट ने लगाया निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर साढ़े चार सौ मरीजों ने उठाया लाभ

रिपोर्ट एसडी गौतम

नागल-मुस्लिम फंड देवबंद की शाखा पर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजित किया गया। जिसमें में सैकड़ों मरीजों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई और उन्हें मुफ्त दवाइयां व चश्मे वितरित किए गए। शिविर का उद्घाटन मुस्लिम फंड देवबंद के सचिव मोहम्मद अनस सिद्दीकी और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. एस. ए. अजीज ने फीता काटकर किया।

इस दौरान मुस्लिम फंड ट्रस्ट  के प्रबंधक सुहेल सिद्दीकी ने कहा कि मुस्लिम फंड देवबंद एवं मदनी आई हॉस्पिटल की ओर से समय-समय पर ऐसे निःशुल्क शिविर आयोजित कर गरीब और जरूरतमंद वर्ग को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व देवबंद में मेगा आई कैंप का आयोजन किया गया था और अब नागल में यह शिविर लगाया गया है। सुहेल सिद्दीकी ने कहा कि उनके पिता मरहूम मौलाना हसीब सिद्दीकी ने अपना पूरा जीवन सामाजिक सेवा में समर्पित किया, और उसी मिशन को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी नागल व आसपास के क्षेत्रों में इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों को लाभ मिल सके। शाखा प्रबंधक साजिद हसन ने जानकारी दी कि शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सफीना तबस्सुम ने कुल 450 मरीजों की आंखों की जांच की। इनमें से करीब 250 मरीजों को मुफ्त चश्मे वितरित किए गए, जबकि 30 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया है, जिनका मदनी आई हॉस्पिटल के सहयोग से उपचार किया जाएगा।शिविर में डॉ. जावेद, डॉ. असरार अहमद, डॉ. शहजाद और मोहम्मद तारिक, डॉ. सोहेल, नजम उस्मानी, फैसल मेहदी, अदील सिद्दीकी, फैजी सिद्दीकी व मोमिन अली समेत नागल ब्रांच और मदनी आई हॉस्पिटल का स्टाफ मौजूद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नगर विधायक श्री राजीव गुंबर ने किया सड़क का विधिवत उद्घाटन