ग्लोकल विश्वविद्यालय में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल आयोजन
डेटा साइंस व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर विशेषज्ञों ने साझा किए नवीन दृष्टिकोण
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- ग्लोकल विश्वविद्यालय के अतिरिक्त प्रतिकुलाधिपति श्री सैयद निजामुद्दीन और कुलसचिव प्रोफेसर शिवानी तिवारी की प्रेरणा से ग्लोकल स्कूल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के द्वारा संकाय सदस्यों की शैक्षणिक दक्षता एवं शोध क्षमताओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रोफ़ेसर डॉ. ओम कुमार हर्ष रहे, जो फिजिक्स, इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एवं इंफॉर्मेशन सिस्टम्स के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिक्षाविद् हैं। उन्होंने दो पीएच.डी. एवं डी.एससी. जैसी उच्चतम उपाधियाँ प्राप्त की हैं तथा भारत एवं विदेश के अनेक प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रोफेसर, डीन एवं डायरेक्टर के रूप में अपनी सेवाएँ दी हैं। उनके कई शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं और वे विश्व के विभिन्न मंचों पर व्याख्यान दे चुके हैं। फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के दौरान डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग एवं डेटा आधारित रिसर्च मेथडोलॉजी जैसे समसामयिक एवं महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए गए, जिनमें प्रतिभागियों ने गहन रुचि दिखाई। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्लोकल स्कूल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के डीन डॉ मोहम्मद मज़हर अफजाल के द्वारा मुख्य अतिथि के स्वागत के साथ किया गया। उन्होंने प्रो. डॉ. ओम कुमार हर्ष के शैक्षणिक एवं शोध क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान की सराहना की। इस FDP में ग्लोकल विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम को प्रतिभागियों ने ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं अत्यंत उपयोगी बताया।
0 टिप्पणियाँ