मोदी ट्रम्प डील भारतीय किसान की बर्बादी पर दस्तख्त है - मनीष त्यागी
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-अमेरिकी किसानों के लिए भारत के बाजार खोलना भारत के किसानों की बर्बादी का रास्ता साबित होगा जिस प्रकार से चीन में बने हुए उत्पादों ने भारत के बाजार को कब्जा लिया है उसी प्रकार भारत की अनाज एवं सब्जी मंडियो को अमेरिका के उत्पाद कब्जा लेंगे जिसके कारण हमारे देश का किसान बर्बाद हो जाएगा
कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने कहा कि अमेरिका की फसल बाजार में आने के बाद अमेरिका के समान के साथ वह कंपटीशन नहीं कर पाएगा यह फैसला भारत के लिए आत्मघाती फैसला साबित होगा जहां पहले अमेरिका के सामान पर 17% टैक्स लगाया जाता था और भारत से अमेरिका जाने वाले सामान पर 3% टैक्स लगाया जाता था आज इसका उल्टा कर दिया गया है अमेरिका से भारत आने वाले सामान पर अमेरिका हमें कोई टैक्स नहीं देगा और भारत से अमेरिका जाने वाले सामान पर भारत अमेरिका को 18% टैक्स देगा यह फैसला कहां से भारत की जनता के लिए हितकारी है एक अनपढ़ व्यक्ति भी इसे नुकसान का सौदा ही बताएगा मेरा सवाल भारतीय जनता पार्टी के उन सभी सासंदो से जो भारत के किसानों द्वारा वोट लेकर संसद में बैठे है वो इस फैसले पर क्यों मौन है क्या उन्हें इस देश से देश के किसान से ज्यादा प्यार सत्ता से है या नरेंद्र मोदी के सामने देश की जनता की भलाई के लिए बोलने डरते है विदेश मंत्री से पूछने पर वो बोलते है की वाडिज्य कर मंत्री इसकी जानकरी देंगे और जब पीयूष गोयल से पूछा जाता है तो बोलते हैं की विदेश मंत्री इसका जबाब देंगे देश की जनता को गुमराह कर रही है
0 टिप्पणियाँ