Ticker

6/recent/ticker-posts

खेल स्पद्र्धा में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का शानदार प्रदर्शन

 खेल स्पद्र्धा में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का शानदार प्रदर्शन

 कुरड़ी स्थित विद्यालय में हुई ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद-प्राथमिक विद्यालय कुरड़ी में शनिवार को ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बालक बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई।

प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी नीलम तोमर समेत अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्जवलित कर किया। प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में लबकरी व 100 मीटर दौड़ में रणखंडी जबकि बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में कुरडी और  100 मीटर में कुरडी मर्ज अव्वल रहे। कबड्डी के बालिका एवं बालक वर्ग में कुरडी मर्ज और रंगोली में कुरडी नंबर एक विजयी रहे। ऊंची कूद में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर कुरडी मर्ज प्रथम, लंबीकूद में बालिका वर्ग में कुरडी व बालक वर्ग में रणखंडी प्रथम रहे। इसके अलावा कबड्डी, रंगोली, खो-खो, योगा, कला, रिले रेस, सुलेख, गोला फेंक, तश्तरी फेंक, स्काउट एवं गाइड में भी बालक बालिकाओं ने उत्साह से भाग लिया। संचालन रफल सिंह ने किया। संदीप, पंकज, रणबीर सिंह, योगेंद्र मलिक, महकार सिंह, महादेव सिंह, लोकेंद्र, बिजेंद्र, अजय व अमित जोशी आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

खेल स्पद्र्धा में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का शानदार प्रदर्शन