Ticker

6/recent/ticker-posts

तिरंगे के रंग में रंगा सहारनपुर, टी-20 विश्व कप जीत पर आधी रात तक जश्न

 तिरंगे के रंग में रंगा सहारनपुर, टी-20 विश्व कप जीत पर आधी रात तक जश्न

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद सहारनपुर में जश्न का माहौल देखने को मिला। जैसे ही भारत ने जीत दर्ज की, शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों ने सड़कों पर उतरकर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए।

घंटाघर बना जश्न का केंद्र शहर का प्रमुख स्थल घंटाघर क्षेत्र क्रिकेट प्रेमियों से खचाखच भर गया। हाथों में तिरंगा लिए हजारों लोग सड़कों पर उमड़ पड़े। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। चारों ओर हुई आतिशबाजी से रात का अंधेरा दीपावली जैसा रोशन हो गया। इस मौके पर दुबई से सहारनपुर पहुंचे संदीप भाटिया भी जश्न में शामिल हुए। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि मैच तो कहीं भी देखा जा सकता है, लेकिन अपनी मिट्टी में रहकर देश की जीत का जश्न मनाने का आनंद अलग ही होता है। ट्रैक्टरों पर युवाओं का देसी अंदाजशहर के युवाओं ने जीत का जश्न अनोखे अंदाज में मनाया। कई युवक ट्रैक्टरों पर सवार होकर तिरंगा लहराते हुए सड़कों पर निकले। ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते युवाओं का उत्साह देखने लायक था।यातायात व्यवस्था संभालने में पुलिस जुटी, घंटाघर क्षेत्र में भारी भीड़ के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। देर रात तक शहर की सड़कों पर भारत की जीत का जश्न गूंजता रहा, जिसने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारत में क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, बल्कि एक भावना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मिलकर्मियों को दिलाई स्वास्थ्य, सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण की शपथ