मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में हॉकी खिलाड़ियों का हुआ चयन
सहारनपुर के क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा के दिशा निर्देशन में प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक (बॉक्सिंग) की देख-रेख में चयन ट्रायल सम्पन्न कराया गया
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-हॉकी खेल के मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियो ने भाग लेकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। चयन ट्रायल में चयनित खिलाड़ी लखनऊ में होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश खेल भवन लखनऊ के तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 18 मार्च, 2026 तक लखनऊ में किया जा रहा है, जिसमें प्रतिभाग हेतु आज जिला / मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी सहारनपुर के दिशा निर्देशन में प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक (बॉक्सिंग) की देख-रेख में सम्पन्न कराया गया। मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में अशं, प्रेम कॅडेर, केशव, मआज, अंकुर सैनी, अमान, अरहान, रूद्र शर्मा, विनय, अभय प्रताप, कार्तिक पाल, युगांत यादव, वंश सैनी, अनन्त, समद, नकुल का चयन किया गया। चयन ट्रायल में खिलाड़ियों का चयन जिला हाकी संघ के सचिव राहुल टॉक व मेनका टॉक के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सहायक प्रशिक्षक बांक्सिग प्रवीन कुमार, लाल धमेन्द्र प्रताप, पुनित आर्य आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ