Ticker

6/recent/ticker-posts

सहारनपुर मे जिला स्तरीय बैडमिन्टन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सहारनपुर मे जिला स्तरीय बैडमिन्टन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रवीन कुमार, सहायक प्रशिक्षक के द्वारा खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया गया

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- जिला स्तरीय बालक वर्ग बैडमिन्टन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 

खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश खेल भवन, लखनऊ के आदेशों के क्रम में क्षेत्रीय खेल कार्यालय द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में जिला स्तरीय बालक वर्ग बैडमिन्टन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय बालक वर्ग बैडमिन्टन प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रवीन कुमार, सहायक प्रशिक्षक के द्वारा खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार ने खिलाडियों को निरन्तर अभ्यास करने व अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल कर देश का नाम रोशन करने हेतु प्रोत्साहित किया।  प्रतियोगिता में सिंगल वर्ग में निखिल प्रथम व आर्यन द्वितीय स्थान प्राप्त किया। डबल्स वर्ग में निखिल व हर्षित प्रथम व मो0 जैद, आर्यन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिला स्तरीय बालक वर्ग बैडमिन्टन प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार, आकाश कुमार, लाल धमेन्द्र प्रताप, पुनित कुमार आर्य आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जी.आर.डी. देहरादून के अंतिम वर्ष के 77 छात्र-छात्राओं का बहुराष्ट्रीय कंपनियों में चयन