Ticker

6/recent/ticker-posts

डिजीटल मोड में होगा जनगणना-2027 का कार्य

 डिजीटल मोड में होगा जनगणना-2027 का कार्य 

 महानगर में जनगणना की तैयारी शुरु, अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-सहारनपुर महानगर में जनगणना-2027 की तैयारी जोर शोर से शुरु कर दी गयी है। महानगर में जनगणना के लिए तीन जोन गठित करते हुए उनके जोन प्रभारी नियुक्त किये गए हैं। इसके अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी जनगणना सैल में नियुक्त किये गए है।

लखनऊ निदेशालय से आये सहायक निदेशक व जनगणना के मण्डल प्रभारी आशुतोष कुमार ने आज जनगणना सैल के अधिकारियों व कर्मचारियों को यहां निगम के शाकुंभरी सभागार में मकान सूचीकरण आदि जनगणना के सम्बंध में तकनीकी प्रशिक्षण दिया।जोन प्रभारी व कर निर्धारण अधिकारी श्रुति महेश्वरी ने बताया कि जनगणना डिजीटल मोड में होगी। उन्होंने बताया कि जनगणना का कार्य दो चरणों में होगा। पहला चरण मई 2026 से 20 जून 2026 तक चलेगा, दूसरा चरण फरवरी-2027 में होगा। उन्होंने बताया कि पहली बार स्वजनगणना भी की जायेगी। नागरिक स्वयं ऑन लाइन अपना विवरण भेज सकेंगे। इसमें 33 प्रश्नों की प्रश्नावली रहेगी।उधर नगरायुक्त शिपू गिरि ने सैल में नियुक्त अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए है कि जनगणना निदेशालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार जनगणना का कार्य तत्परता से करें उन्होंने चेतावनी दी कि जनगणना कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जनगणना सैल में अपर नगरायुक्त मृत्युंजय नगर जनगणना अधिकारी बनाये गए है। इनके अलावा सहायक नगरायुक्त जे पी यादव व विकास धर दुबे तथा कर निर्धारण अधिकारी श्रृति महेश्वरी को अलग अलग जोन का दायित्व दिया गया है। जबकि कर निर्धारण अधिकारी सुधीर शर्मा, सुरेंद्र सिंह व आशुतोष गुप्ता तथा सफाई निरीक्षक अमित तोमर, आशीष धौलाखण्डी व अमर ज्योति को सहायक बनाया गया है। जनगणना सैल में जनगणना मानचित्रकार अरविंद अरोड़ा, मुख्य जनगणना लिपिक इद्रजीत आनन्द तथा वरिष्ठ लिपिक दीपक वर्मा, अनुज सैनी व अपार गुप्ता और आईटी आफिसर मोहित तलवार के अलावा अनेक कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गयी है। आज कार्यशाला में उक्त सब अधिकारियों के अलावा राजस्व विभाग के अनेक कर्मचारी भी शामिल रहे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जी.आर.डी. देहरादून के अंतिम वर्ष के 77 छात्र-छात्राओं का बहुराष्ट्रीय कंपनियों में चयन