घरेलू गैस का स्टॉक 20590 एवं व्यवसायिक गैस का स्टॉक 5058उपलब्ध
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-जिलापूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने अवगत कराया है कि जनपद हरिद्वार के घरेलू एवं व्यवसायिक गैस उपभोक्ताओं को अवगत कराना है कि वर्तमान में गैस एजेन्सियों पर घरेलू गैस का स्टॉक 20590 एवं व्यवसायिक गैस का स्टॉक 5058उपलब्ध है।विगत दिवस को घरेलू गैस के 11850सिलेण्डर प्राप्त हुए,जिसके सापेक्ष 10380सिलेण्डर वितरण हुए हैं।वर्तमान में व्यवसायिक गैस के सिलेण्डर की आपूर्ति भी भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय की गाईड लाईन के अनुसार की जा रही है।
एल.पी.जी.गैस के कालाबाजारी रोके जाने के उद्देश्य से निरंतर गैस गोदामों में निरीक्षण एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।जिसके अन्तर्गत अभी तक गैस गोदामों के कुल 430निरीक्षण एवं 185 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी की कार्यवाही की गयी तथा कालाबाजारी में संलिप्त पाये जाने पर संबंधितों के विरूद्ध 02मुकदमें दर्ज कराये गये जिसमें 92घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किये गये।इसके अतिरिक्त पी.एन.जी.के 17300 कनेक्शन वर्तमान में उपभोक्ताओं को दिये गये हैं तथा जन सामान्य से अपील की जाती हैं कि जिन क्षेत्रों से पी.एन.जी. की लाईन गुजर रही है,वह घरेलू पी.एन.जी.का कनेक्शन लेने का कष्ट करेंगें।घरेलु पी.एन.जी.कनेक्शन/गैस पाईपलाईन लेने के लिये जनपद के नेचुरल गैस के प्रबन्धक,प्रियांश बालियान,मो.नं.-99539 09486 एवं प्रिंस सागर मो.नं.-7078288814 से सम्पर्क किया जा सकता है।जनपद के एल.पी.जी.घरेलू गैस उपभोक्ताओं से अनुरोध किया जाता है कि एल.पी.जी.घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धतता है।एल.पी.जी.सिलेण्डर की पैनिक बुकिंग से बचे,केवल आवश्यकतानुसार ही गैस रिफिल बुक कराये ताकि सभी उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध हो सकें।
0 टिप्पणियाँ