Ticker

6/recent/ticker-posts

कमल मोहन भंडारी बने कलियर प्रभारी निरीक्षक,रविन्द्र कुमार पथरी थानाध्यक्ष

कमल मोहन भंडारी बने कलियर प्रभारी निरीक्षक,रविन्द्र कुमार पथरी थानाध्यक्ष

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं।एसएसपी की ओर से जारी आदेशानुसार 5 पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी तबादला सूची के अनुसार निरीक्षक कमल मोहन भंडारी को हाईकोर्ट सेल से स्थानांतरित कर कोतवाली कलियर भेजा गया है।वहीं उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार,जो अब तक कोतवाली कलियर में थानाध्यक्ष के पद पर तैनात थे,उन्हें पथरी थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।इसी क्रम में उपनिरीक्षक मनोज नौटियाल को पथरी थानाध्यक्ष के पद से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है।उपनिरीक्षक यशवीर,जो पथरी में वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) के रूप में कार्यरत थे,उन्हें प्रभारी चौकी भिक्कमपुर (लक्सर) की जिम्मेदारी दी गई है।इसके अलावा उपनिरीक्षक लोकपाल परमार को भिक्कमपुर चौकी प्रभारी पद से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह तबादले विभागीय कार्यों को सुचारू और प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से किए गए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए 1105 करोड़ की मंजूरी