सहारनपुर के विकास के लिए 72 करोड़ 85 लाख के कार्यो को हरी झण्डी
महापौर डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में 15 वां वित्त आयोग एवं नगरीय अवस्थापना विकास निधि की बैठक में दी गयी स्वीकृति
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-महापौर डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में 15 वां वित्त आयोग एवं नगरीय अवस्थापना विकास निधि की शाकुंभरी सभागार में हुई बैठक में करीब 72 करोड़ 85 लाख रुपये के विकास कार्याे को हरी झण्डी दी गयी। महापौर ने कहा कि सहारनपुर महानगर को एक आदर्श शहर बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में नगर निगम शहर में विकास का रथ तेजी से आगे बढ़ा रहा है। आज 72 करोड़ 85 लाख के विकास कार्यो की स्वीकृति उसी दिशा में एक बड़ा कदम है।
महापौर डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में हुई 15 वां वित्त आयोग एवं नगरीय अवस्थापना विकास निधि की बैठक में अवस्थना निधि से करीब साढे़ 04 करोड़, पंद्रहवां वित्त आयोग बुनियादी अनुदान (अनटाइड ग्रांट) के अंतर्गत करीब 36 करोड़ 20 लाख तथा 15 वां वित्त आयोग निर्दिष्ट अनुदान ( टाइड ग्रांट) के तहत करीब 32 करोड़ 09 लाख रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किये गए। पंद्रहवां वित्त आयोग बुनियादी अनुदान (अनटाइड ग्रांट) के अंतर्गत लगभग ढाई करोड़ रुपये शिवपुरी शमशान घाट के जीर्णोद्धार के लिए तथा वार्ड 02 में पिंजौरा शमशान घाट के निर्माण के लिए लगभग 42 लाख, मानकमऊ शमशानघाट के सौंदर्यीकरण के लिए करीब 66 लाख तथा वार्ड 50 हकीकत नगर में शमशान घाट वाली सड़क निर्माण के लिए करीब 27 लाख रुपये स्वीकृत किये गए है। इसके अलावा वार्ड 46 धोबीघाट के पास पुलिस चौकी से काली मंदिर तक पांवधोई नदी की रिटेनिंग वाल एवं नदी को कूडे़ से बचाने के लिए जाल लगाने व साइड पटरी के निर्माण के लिए लगभग 65 लाख रुपये स्वीकृत किये गए है।वार्ड 55 में मिशन कम्पाउण्ड में कोर्ट रोड पुल से विशाल मेगा मार्ट होते हुए रेलवे की सड़क तक सी सी सड़क निर्माण के लिए लगभग 60 लाख तथा कोर्ट रोड पुल से विशाल मेगा मार्ट होते हुए लक्ष्मणपुरी कॉलोनी की सड़क तक दोनों साईड इन्टर लॉकिंग टाइल्स के लिए करीब 67 लाख रुपये स्वीकृत किये गए है। इसके अलावा शहर के विभिन्न वार्डो में पानी निकासी के लिए नालों का निर्माण, पुलिया व सड़क निर्माण आदि कार्यो के लिए करोड़ों रुपयों की स्वीकृति दी गयी है।
0 टिप्पणियाँ