Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति का 08 एवं 09 अपै्रल को जनपद में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति का 08 एवं 09 अपै्रल को जनपद में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित

अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बैठक की तैयारियों के संबंध में की समीक्षा

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संतोष बहादुर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति के जनपद में 08 एवं 09 अपै्रल को प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम तथा समीक्षा बैठक की तैयारियों के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की गयी।

बैठक में आवास एवं शहरी नियोजन, आबकारी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, गृह, राजस्व, पंचायती राज, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, ऊर्जा, सहकारिता, नगर विकास, जल शक्ति, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, परिवहन, समाज कल्याण, लोक निर्माण विभाग, ग्राम्य विकास, वन विभाग, औद्योगिक विकास, सिंचाई, खाद्य एवं रसद, नमामि गंगे, पर्यावरण, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास, अल्प संख्यक कल्याण, खनन, पशुधन, बाल विकास एवं पुष्टाहार, नेडा आदि विभागों के बिन्दुओं पर गहनता से समीक्षा की गयी।अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने संबंधित सभी विभागों को निर्देश दिए कि विगत 03 वर्षों में सदन में लगाये गये प्रकरणों के संबंध में समिति विधान मण्डल के 2026 के द्वितीय सत्र में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी इसलिए सभी विभाग स्पष्ट विवरण एवं आख्या दें। उन्होने कहा कि विवरण एवं आख्या प्रमाणित होनी चाहिए।  बैठक में पीडीडीआरडीए श्री प्रणय कृष्ण, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री अरविन्द कुमार पाठक, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दुर्गेश प्रताप सिंह, संबंधित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

                  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सरस्वती शिशु मंदिर का परीक्षाफल घोषित, पुरस्कार पाकर खुश हुए बच्चे