Ticker

6/recent/ticker-posts

सोमवार को पशुवधशाला और मीट की दुकानें रहेंगी बंद

सोमवार को पशुवधशाला और मीट की दुकानें रहेंगी बंद

महावीर जयंती के दृष्टिगत जारी किये गए आदेश 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-सोमवार 30 मार्च को महावीर जयंती पर महानगर में मांस, मछली, मुर्गा आदि मीट की सभी दुकानें और पशुवधशाला पूरी तरह से बंद रहेंगे। यदि कोई भी ऐसी दुकान खुली पायी गयी तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। 

निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा ने बताया कि प्रदेश शासन के निर्देश पर तीर्थंकर महावीर जन्म कल्याणक (महावीर जयंती) के अवसर पर किसी भी पशुवधशाला में किसी भी प्रकार के पशु का वध नहीं किया जायेगा तथा दुकानों एवं भोजनालयों में मांस आदि की बिक्री नहीं की जायेगी। उन्होंने बताया कि इसी आदेश के दृष्टिगत महानगर सीमा में मांस, मछली, मुर्गा आदि मीट की सभी दुकानों और पशुवधशालाओं को पूरी तरह से बंद रखने के निर्देश दिए गए है। पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी ने बताया कि उक्त आदेश का सख्ती से पालन कराया जायेगा। यदि आदेश का उल्लंघन कर कोई दुकान खुली पायी गयी तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सरस्वती शिशु मंदिर का परीक्षाफल घोषित, पुरस्कार पाकर खुश हुए बच्चे