‘संस्कृति संस्कार पाठशाला’ कार्यालय का हुआ उद्घाटन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-आवास विकास कॉलोनी में शनिवार को ‘संस्कृति संस्कार पाठशाला’ के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विधायक राजीव गुंबर रहे, जबकि प्रथम महापौर संजीव वालिया एवं प्रदेश मंत्री पदम् सिंह ढायकी ने शुभकामनाएं एवं बधाई संदेश प्रेषित किए।
कार्यक्रम के दौरान दिल्ली से आए संस्था के अध्यक्ष बजरंगी बलि राव ने पाठशाला की कार्यप्रणाली एवं उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में कॉन्वेंट एवं आधुनिक शिक्षा के प्रभाव के कारण विद्यार्थियों में पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव बढ़ रहा है, जिससे भारतीय संस्कारों का अभाव देखने को मिल रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए ‘संस्कृति संस्कार पाठशाला’ के माध्यम से प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों को प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों की शिक्षा प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्रदेश परियोजना अधिकारी/संयोजक के रूप में डॉ. संजीव दुर्जन की नियुक्ति की गई। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिला मंत्री अरुण यादव, प्रथम पार्षद नितिन सिंघल, भाजपा नेता योगेश रावल, अमित, शिवकुमार प्रधान, अजय, आकाश, राजबीर, बबलू, रघुनन्दन चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे
0 टिप्पणियाँ