भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर जिला कार्यशाला पर हुई चर्चा
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- भाजपा कार्यालय दिल्ली रोड पर भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला का शुभ आरंभ में श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि के उपरांत वंदे मातरम गीत का गायन किया गया ।
कार्यक्रम में सहारनपुर के प्रभारी वाई पी सिंह (चेयरमैन यू पी सिडको )जी के द्वारा 6 अप्रैल से शुरू होकर 12 अप्रैल तक चलने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया गया । जिसमें जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया गया । भाजपा कोई राजनीतिक दल नहीं है बल्कि ये राष्ट्रीय विचार धारा है इसलिए नए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी अपनी विचारधारा को जन जन तक पहुंचाते हुए भाजपा के जनाधार को बढ़ाना और मज़बूत करना है।महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई जी कार्यशाला की प्रस्तावना रखते हुएं बताया कि हमारे पार्टी के स्थापना दिवस के कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ बनाया जाएगा । 6 अप्रैल 1980 को पार्टी का स्थापना की गई उन्होंने कहा कि हमारे पार्टी हम सब कार्यकर्ताओं के बल पर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। हम सब की पहचान हमारी पार्टी है।नगर विधायक राजीव गुंबर जी ने कहा कि हम सब अपने उत्सवों को बड़ी धूमधाम से मनाते है ,कार्यकर्ता स्थापना दिवस को महापर्व के रूप में मनाते है ।महापौर अजय सिंह जी द्वारा बताया गया कि हमे हर बूथ स्तर के कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा के साथ करना है ।पूर्व महापौर संजीव वालिया जी , कल अरोड़ा जी गुरु महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा जी, हेमंत अरोड़ा जी,अनुसूचित आयोग के सदस्य महिपाल वाल्मिकी जी , पूर्व विधायक जगपाल सिंह जी,पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन जी ,कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री सरदार सुपनीत सिंह जी द्वारा किया गया । कार्यशाला में महानगर महामंत्री किशोर शर्मा जी ललित कटारिया जी उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर जी, दुष्यंत यादव जी, योग चुग जी , अमित गर्ग जी, डॉ नीलू राणा जी, जिला मीडिया प्रभारी विजय गुप्ता ,मंत्री नीरज ठकराल जी , ठाठ सिंह जी ,आरती शर्मा जी ,बबीता सैनी जी ,सोनम कश्यप जी , नितिन परमार जी ,राजेश जौहरी जी , विपिन सैनी जी , मंडल अध्यक्ष हनी वर्मा जी , मनुज तायल , गोपाल मेंहदीरत्ता विजय वर्मा , महानगर कार्यकारणी सदस्य वी सभी सम्मानित पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

0 टिप्पणियाँ