खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दम : आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश हेतु मंडल स्तरीय चयन ट्रायल संपन्न
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वाधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर द्वारा आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश हेतु मंडल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मे सफलतापूर्वक किया गया। जिसमें 15 वर्ष से कम आयु वर्ग की बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया।
सहारनपुर के क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा के कुशल निर्देशन में प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक के द्वारा चयन प्रक्रिया संपन कराई गई। क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने बताया कि आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश हेतु एथलेटिक्स, कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी और हैंडबॉल खेल के मंडल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। जिसमे खिलाड़ियों का फिजिकल एवं स्किल टेस्ट लिया गया। उन्होने बताया कि एथलेटिक्स खेल में सुभी बालियान का चयन किया गया। मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे, जहाँ उनके पास प्रदेश के प्रतिष्ठित खेल छात्रावासों में प्रवेश पाने का सुनहरा अवसर होगा। इस अवसर पर सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार , लाल धर्मेंद्र प्रताप, जयेंद्र कुमार, पुनीत कुमार आर्या और बृजेश कुमार आदि उपस्थित रहे। जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

0 टिप्पणियाँ