रेलवे पेंशनर्स समाज का 13वां वार्षिक सम्मेलन होगा 26 अप्रैल को
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर -रेलवे पेंशनर्स समाज की मासिक कार्यकारिणी समिति की बैठक में आगामी 13वें वार्षिक सम्मेलन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
संस्था के संस्थापक आर.सी. शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज का 13वां वार्षिक सम्मेलन 26 अप्रैल 2026 को अंबाला रोड स्थित एक होटल में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में रेलवे अधिकारियों, भारत पेंशनर्स समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में पेंशनर्स से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। विशेष रूप से आठवें केंद्रीय वेतन आयोग से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक के दौरान सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और आयोजन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों के बीच जिम्मेदारियां भी तय की गईं। पदाधिकारियों ने कहा कि यह सम्मेलन पेंशनर्स की समस्याओं को उठाने और उनके समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बैठक में जे.एन. शर्मा, एन.एस. चौहान, जगदीश शर्मा, स्वतंत्र भारद्वाज, अजीत राणा, देवेंद्र कुमार, अमरनाथ त्यागी, जयदेव सिंह, विजय तलवार, इकबाल अजीम, आर.के. धींगड़ा, अरविंद शर्मा, अशोक शर्मा, विजय त्यागी, वी.के. शर्मा, श्रीकृष्ण आर्य, बलजीत जायसवाल, वेद प्रकाश, राम प्रकाश शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ