Ticker

6/recent/ticker-posts

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाई महात्मा ज्योति राव गोविंद राव फूले की जयंती

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाई महात्मा ज्योति राव गोविंद राव फूले की जयंती

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-महात्मा ज्योति राव गोविंद राव फूले की जयंती पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं उनके दलित एवं महिला उत्थान कार्यों का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपने का संकल्प दोहराया।

आज अंबाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर महात्मा ज्योति राव गोविंद राव फुले की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि देते हुए नमन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि महात्मा ज्योति राव फुले समाज सुधार का ऐसा उदाहरण है जो आज भी हम सब के बीच प्रेरणा के रूप में प्रचलित है उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने दलित उत्थान और महिला शिक्षा जागृति के प्रति जो अलख जगाई थी है आज भी ज्योति बनकर समाज को रोशन कर रही है हमें ऐसे महापुरुषों से प्रेरणा लेकर समाज को और अधिक प्रभावशाली प्रेरणा स्रोत बनाना चाहिए।प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य रतन यादव सपा के वरिष्ठ नेता चौधरी अब्दुल गफूर ने कहा कि महात्मा ज्योति राव फुले समाज के ऐसे महापुरुष हुए जिन्होंने स्वयं  अपनी पत्नी को शिक्षित बनाने का काम किया जिस समय महिलाओं को पढ़ने का अधिकार नहीं था जो एक पूरे समाज के लिए उदाहरण है और महिला पुरुषों की समानता का प्रतीक है।प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी महानगर विधानसभा अध्यक्ष कासिफ अल्वी ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रत्येक महापुरुष का सम्मान करवाने नमन करती है और ऐसे महापुरुषों के आदर्शों को अपनाकर राजनीतिक कर रही है उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य निर्धारित कर सभी से कार्य करने का हवाना कियाइस मौके पर महेंद्र खोटियान, रिजवान ,अंकित शर्मा,देव कुमार , शाहिद मंसूरी , वेदपाल पटनी आदि मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जागृति फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा मनाया गया विश्व रतन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का 135 वा जन्मदिवस