Ticker

6/recent/ticker-posts

उच्च प्राथमिक विद्यालय मलकपुर से निकाली गई स्कूल चलो अभियान रैली

उच्च प्राथमिक विद्यालय मलकपुर से निकाली गई स्कूल चलो अभियान रैली

रिपोर्ट नदीम निज़ामी

नकुड़-उच्च प्राथमिक विद्यालय मलकपुर में समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में शामिल स्कूली बच्चों ने गांव की गलियों में भ्रमण कर शिक्षा से दूर रह रहे बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का संदेश दिया साथ ही अभिभावकों को नामांकन के लिए प्रेरित भी  किया। 

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक कुलदीप सिंह रोहिला ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें  यूनिफॉर्म, जूते, जुराब, मिड डे मील, स्मार्ट क्लास, फल एवं दूध जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना है इसलिए अभिभावक अपने बच्चों का स्कूल में दाखिला अवश्य कराए। रैली में बच्चों ने जब तक बच्चा पढ़ा नहीं, दवा जहर का पता नही, जैसे नारों के माध्यम से शिक्षा का महत्व बताया इसके अलावा लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर दीपा रानी, आकाश, रीता, बबीता सहित विद्यालय स्टाफ और गांव के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जागृति फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा मनाया गया विश्व रतन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का 135 वा जन्मदिवस