Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्लोकल विश्वविद्यालय में मेराकी 5.0 समापन एवं विदाई समारोह का भव्य आयोजन

ग्लोकल विश्वविद्यालय में मेराकी 5.0 समापन एवं विदाई समारोह का भव्य आयोजन

पैरामेडिकल कॉलेज की निकिता को “मिस मेराकी” तथा यूनानी कॉलेज के मुदस्सर पटेल को “मिस्टर मेराकी” के खिताब से नवाजा गया।

मिस्टर फेयरवेल” का खिताब ग्लोकल एग्रीकल्चर स्कूल के शमसुद्दीन तथा “मिस फेयरवेल” का खिताब पैरामेडिकल कॉलेज की आराना वर्मा को प्रदान किया गया।

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-ग्लोकल विश्वविद्यालय में पूरे सप्ताह चले सांस्कृतिक एवं साहित्यिक उत्सव “मेराकी 5.0” के समापन एवं फाइनल ईयर विद्यार्थियों के विदाई समारोह का भव्य, गरिमामय एवं भावनात्मक आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय डिग्निटरीज, प्राध्यापकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्लोकल विश्वविद्यालय के अतिरिक्त प्रतिकुलाधिपति (एकेडमिक) प्रोफेसर डॉ ओम कुमार हर्ष, अतिरिक्त प्रतिकुलाधिपति (फाइनेंस) श्री सैयद निजामुद्दीन एवं कुलसचिव प्रोफेसर शिवानी तिवारी के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक गरिमा एवं सकारात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया।

छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. शोभा त्रिपाठी ने अपने स्वागत उद्बोधन में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का अभिनंदन करते हुए “मेराकी 5.0” को विद्यार्थियों की सृजनात्मक अभिव्यक्ति का सशक्त मंच बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल प्रतिभाओं को निखारते हैं, बल्कि आपसी सहयोग और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करते हैंकुलसचिव प्रोफेसर शिवानी तिवारी ने अपने शुभकामना संदेश में विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर सीखते रहने, अनुशासन बनाए रखने एवं सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय से प्राप्त संस्कार ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बनते हैं।अतिरिक्त प्रतिकुलाधिपति श्री सैयद निजामुद्दीन ने अपने आशीर्वचन में विद्यार्थियों को जीवन के हर क्षेत्र में ईमानदारी, समर्पण और नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य एक सशक्त और संवेदनशील व्यक्तित्व का निर्माण करना है।अतिरिक्त कुलाधिपति  (एकेडमिक) प्रोफेसर ओम कुमार हर्ष ने अपने प्रेरक उद्बोधन में छात्रों को अनुशासित जीवनशैली अपनाने, समय का सदुपयोग करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्पित रहने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज के उत्थान में करने के लिए प्रेरित किया।इसके उपरांत रंगारंग संगीत एवं नृत्य प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सप्ताह भर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मंच पर सम्मानित किया गया। सर्वाधिक पुरस्कार प्राप्त करने वाली पैरामेडिकल कॉलेज की निकिता को “मिस मेराकी” तथा यूनानी कॉलेज के मुदस्सर पटेल को “मिस्टर मेराकी” के खिताब से नवाजा गया।विदाई समारोह के अंतर्गत फाइनल ईयर के विद्यार्थियों ने भावपूर्ण एवं आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर “मिस्टर फेयरवेल” का खिताब ग्लोकल एग्रीकल्चर विभाग के शमसुद्दीन तथा “मिस फेयरवेल” का खिताब पैरामेडिकल विभाग की आराना वर्मा को प्रदान किया गया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में योगदान देने वाले डीएसडब्ल्यू टीम, फैकल्टी मेंबर्स, कार्यकारी समिति एवं छात्र समिति के सदस्यों को भी मंच पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सहसंयोजक श्री जमीरुल इस्लाम ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, आयोजकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।समापन अवसर पर पूरे परिसर में उल्लास, गर्व और भावनात्मक जुड़ाव का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस प्रकार “मेराकी 5.0” एवं विदाई समारोह ने न केवल प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया, बल्कि विद्यार्थियों की स्मृतियों में एक अविस्मरणीय अध्याय भी जोड़ दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

ग्राम प्रधान पति व सचिव पर ग्रामीणों लगाया आरोप