Ticker

6/recent/ticker-posts

पूर्व पार्षद व वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्र जीत सिंह निक्कू के निवास परआयोजित की गई बैसाखी के पर्व पर बैठक

पूर्व पार्षद व वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्र जीत सिंह निक्कू के निवास परआयोजित की गई बैसाखी के पर्व पर बैठक 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर - सिख पंजाबी अधिवक्ताओं ने पूर्व पार्षद व वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्र जीत सिंह निक्कू के निवास पर बैसाखी के पर्व पर एक बैठक आयोजित की गई जिसमे बैसाखी की बधाई दी गई व समाज की एकजुटता का संदेश दिया गया 

इस अवसर पर बोलते हुए रमेश अरोड़ा व चंद्र जीत सिंह निक्कू ने कहा कि सहारनपुर के सिख पंजाबी अधिवक्ता यदि समाज के किसी भी व्यक्ति पर अत्याचार होगा तो सभी मिलकर उनकी सहायता करेंगे,उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव व सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में भागेदारी करेंगे  नंद लाल  मदान व राजीव गुप्ता पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि आज हमने संदेश दे दिया है कि सिविल बार के चुनाव की चाभी हमे अपने हाथ में रखनी है इसलिए हमे एकजुट होकर रहना है व बिरादरी को आगे बढ़ाने में भूमिका निभानी है दलजीत सिंह कोचर जी ने बैसाखी के पर्व का इतिहास बताते हुए सभी को बधाई दी वसमाज को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलवाया किरण चोपड़ा,मंजू अरोड़ा और मीनू ने कहा कि सहारनपुर के सिख पंजाबी समाज के उत्पीड़न पर मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी बैठक को सतीश जग्गा चंद्र प्रकाश छाबड़ा देवेंद्र वधवा सुरेश सलूजा सुनील बंटी ने भी संबोधित किया बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता किरण चोपड़ा के जन्मदिन पर केक काटकर उनको बधाई भी दी गई बैठक में  सरदार वीरेंद्र सिंह मनमोहन जुनेजा राजकुमार ठकराल मनजीत गोल्डी अमनदीप सिंह जोशा जी नितिन ग्रोवर परमिंदर कोहली महीप सिंह हैप्पी  अनिल मदान दिलीप सेठ शितिज अरोड़ा अजेश शर्मा वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

ग्राम प्रधान पति व सचिव पर ग्रामीणों लगाया आरोप