Ticker

6/recent/ticker-posts

सफाई अभियान के तहत जनपद में 9264.36किलो ग्राम गीला कूड़ा एवं सुखा कूड़ा एकत्रित

 सफाई अभियान के तहत जनपद में 9264.36किलो ग्राम गीला कूड़ा एवं सुखा कूड़ा एकत्रित 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-तीर्थनगरी को साफ स्वच्छ,सुंदर जनपद बनाए जाने की दिशा में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित निरंतर प्रयासरत है।विगत 05माह से जनपद मे जारी सफाई अभियान में तेजी लाने के दृष्टिगत जनपद के शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक वृहद सफाई अभियान चलाया जा रहा है,इस अभियान की सफलता के लिए जिलाधिकारी द्वारा नोडल अधिकारी तैनात किए गए है,जिनके द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में वृहद सफाई अभियान चलाया जा रहा है,जिसका असर धरातल पर दिखने लगा है।

दूसरे चरण में शुरू किए गए के सफाई अभियान में तैनात किए गए सभी नोडल अधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सफाई का कार्य किया जा रहा है,जिससे कि जनपद हरिद्वार को साफ,स्वच्छ जनपद बनाए जा सके।नोडल अधिकारी स्वच्छता कंट्रोल रूम चंद्रकांत मणि त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि सफाई अभियान में जनपद में 9264.36किलो ग्राम गीला कूड़ा एवं सुखा कूड़ा एकत्रित किया गया,जिसमें गीला कूड़ा 5605.01किलोग्राम एवं सुखा कूड़ा 3760.35 किलोग्राम एकत्रित किया गया।होम्योपैथिक विभाग,कृषि मंडी समिति,राजाजी टाइगर रिजर्व,युवा कल्याण विभाग, परिवहन निगम हरिद्वार डिपो,आबकारी विभाग,परिवहन निगम रुड़की,सैनिक कल्याण ,सिडकुल ,शिक्षा विभाग,पेयजल निगम,सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश,नगर निगम हरिद्वार रुड़की,नगर पंचायते,नगर पालिकाएं,जिला पंचायत तथा महिला समूह,स्वयंसेवी संस्थाओं,बीएचईएल एवं खण्ड विकास अधिकारियो द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में अभियान चलाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

चारधाम यात्रा को देखते हुए डीएम के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान