जनपद के सभी तहसीलों में सुनी गयी फरियादियों की शिकायतें,निस्तारण करते हुए दिए निर्देश
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार- जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उदेश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर अप्रैल महीने के प्रथम मंगलवार को सभी तहसीलों में संबंधित उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया।
तहसील हरिद्वार तहसील दिवस उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 42शिकायतें दर्ज कराई गई,जिसमें से 18शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया,शेष शिकायतों को त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।तहसील दिवस में दर्ज करायी गई मुख्यत शिकायतों में चकबंदी आदि से सम्बन्धित थी।तहसील दिवस में सूरज कुमार,मोनू कुमार,अनुज कुमार द्वारा खतोनी के अनुसार नक्शे में सुधार,ग्राम धनपुरा ग्राम की मूल आबादी के स्वामित्व के अभिलेखों में नाम दर्ज कराने की मांग की गई।शिकायतकर्ता फकीर चन्द ग्राम यशोधन वर्षा बहादरपुर जट हरिद्वार भूमि की पैमाइश हेतु मांग की गई।राजेंद्र सिंह पुत्र स्व.शेर सिंह निवासीःग्राम अतमलपुर बौगल,परगना ज्वालापुर एन.एच.ए.आई.द्वारा अर्जित भूमि के अतिरिक्त निजी कृषि भूमि (खसरा संख्या 706) पर जा रहे अतिक्रमण को रोकने एवं तत्काल राजस्व पैमाइश कराने को लेकर आवेदन पत्र दिया। तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तहसील दिवस में जो भी समस्याएं क्षेत्रीय जनता द्वारा दर्ज कराई गई है उनका समयबृद्धता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें।तहसील रुड़की का तहसील दिवस अपर उपजिलाधिकारी रुड़की अनिल कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।इस अवसर और विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 27शिकायतें दर्ज कराईं गई,जिसमें से 10शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया तथा शेष शिकायतों का निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया गया। तहसील दिवस में भूमि पैमाईश,राशन कार्ड,नालों के साफ सफाई से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई गई।
तहसील भगवानपुर
तहसील भगवानपुर का तहसील दिवस उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों द्वारा 14 शिकायतें दर्ज कराई गई,जिसमें से 08शिकायतों का मौके और निस्तारण किया गया,शेष शिकायतों को त्वरित निराकरण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
तहसील लक्सर
तहसील लक्सर का तहसील दिवस का आयोजन उप जिलाधिकारी लक्सर सौरभ असवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों द्वारा दर्ज 63 शिकायतों में से 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर शेष शिकायतों को त्वरित कार्यवाही हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।तहसील दिवस में अधिकतर शिकायतें भूमि पैमाईश, राशन कार्ड आदि से संबंधित समस्याएं दर्ज कराई गई।तहसील दिवस में मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉ.अनिल वर्मा,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,जिला समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया,नोडल अधिकारी स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी,जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरांग,तहसीलदार सचिन कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी, विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीण मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ