Ticker

6/recent/ticker-posts

सहारनपुर मे कल होगा अस्मिता महिला लीग वॉलीबॉल और हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन-डॉ. संदीप गुप्ता

 सहारनपुर मे कल होगा अस्मिता महिला लीग वॉलीबॉल और हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन-डॉ. संदीप गुप्ता 

उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के तत्वावधान में होगा अस्मिता महिला लीग वॉलीबॉल और हैंडबॉल की प्रतियोगिता का आयोजन

विजेता और उपविजेता टीमों को प्रमाण पत्र और आकर्षक टी-शर्ट देकर सम्मानित किया जाएगा

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-अस्मिता महिला लीग वॉलीबॉल और हैंडबॉल की प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर आयोजको के द्वारा लगभग सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया। प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीमों को प्रमाण पत्र और आकर्षक टी-शर्ट देकर सम्मानित किया जाएगा। 

जिला ओलम्पिक संघ सहारनपुर के सचिव डॉ0 संदीप गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के द्वारा अस्मिता महिला लीग वॉलीबॉल और हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 24 अप्रैल 2026 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जा रहा है। जिसमे खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। उन्होने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन 24 अप्रैल को प्रातः 11 बजे किया जायेगा। डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि इस लीग का मुख्य उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को एक बेहतर मंच प्रदान करना और उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीमों को प्रमाण पत्र और आकर्षक टी-शर्ट देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप, खेल प्रशिक्षक मुस्तकीम अंसारी, मनीष कुमार, निशु राणा, आचार्य भीम सहित अन्य खेल विशेषज्ञ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 सहारनपुर में 12वीं में बुशरा जिला टॉप