उत्तर प्रदेश राज्य कराटे प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करने के लिए सहारनपुर की कराटे टीम लखनऊ के लिए हुई रवाना
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-लखनऊ में आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए सहारनपुर की टीम पूरी तैयारी के साथ कोच नन्दकिशोर के नेतृत्व मे रवाना हो गई।
कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश से मान्यता प्राप्त कराटे एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के सचिव नन्दकिशोर ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य कराटे प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ में 24 से 26 अप्रैल 2026 तक किया जा रहा है। जिसमे सहारनपुर की ओर से योगेश प्रताप सिंह, जकिया, गणेशा, कार्तिक और राधिका जैसे होनहार खिलाड़ी अपने भार वर्गों में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कराटे एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के सचिव नंदकिशोर ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की है। सचिव नंदकिशोर ने विश्वास जताया कि जिले के ये होनहार खिलाड़ी अपनी कड़ी मेहनत और तकनीक के बल पर पदक जीतकर सहारनपुर का नाम पूरे प्रदेश में रोशन करेंगे। लखनऊ के लिए रवाना होने से पूर्व सहारनपुर के कराटे खिलाड़ियों को कराटे एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के अध्यक्ष पुष्कर सिंह पुण्डीर, सचिव नन्दकिशोर समेत अन्य पदाधिकारियो ने शुभकामनाएं देकर खुशी व्यक्त की।

0 टिप्पणियाँ