Ticker

6/recent/ticker-posts

गुरूकुल परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

 गुरूकुल परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-स्वामी श्रद्धानन्द स्वास्थ्य केन्द्र एवं वनस्पति विज्ञान एवं सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के गुरुकुल परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में हीमोग्लोबिन एवं रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) की जांच निःशुल्क की गई।

शिविर के दौरान डॉ.हरीश चन्द्र, समन्वयक,स्वामी श्रद्धानन्द स्वास्थ्य केन्द्र ने कहा कि हीमोग्लोबिन की नियमित जांच से एनीमिया जैसी गंभीर समस्या प्रारंभिक स्तर पर ही पता लगाई जा सकती है,जो खासकर छात्राओं में आम है।उन्होंने बताया कि रक्त शर्करा की जांच मधुमेह की शीघ्र पहचान में सहायक होती है।समय पर इन जांचों से रोगों का प्रभावी उपचार संभव हो पाता है और भविष्य की जटिलताओं से बचा जा सकता है।इस अवसर पर प्रो.मुकेश कुमार,अध्यक्ष,वनस्पति विज्ञान एवं सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी रोग के उपचार में समय पर निदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।विश्व स्वास्थ्य दिवस हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए प्रेरित करता है।शिविर के सफल संचालन में विजेता चौधरी,सागर विश्वकर्मा,सुमित चंद,हिमानी पंवार एवं काजल ने विशेष योगदान दिया।इन विशेषज्ञों ने जांच के साथ-साथ प्रतिभागियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिए।शिविर में शामिल लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए,जिससे समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

चारधाम यात्रा को देखते हुए डीएम के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान