महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा,सशक्तिकरण पर विस्तार से की गयी चर्चा
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार- महिला सशक्तिकरण एंव बाल विकास परिसर में महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में एक बैठक का आयोजन किया गया।डॉ.मनु शिवपुरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा,सशक्तिकरण,संवेदनशीलता और मौलिक अधिकारों की रक्षा पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
महिलाओं को इसके प्रति जागरूक करने और कार्यशैली निर्मित करने हेतु विचार किया गया,साथ ही सभी विभागों को इसके प्रति समिति निर्माण हेतु कार्यक्रम निर्धारित किया गया।बैठक में डॉ.मनु शिवपुरी ब्रांड एंबेसडर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,हरिद्वार डीपीओ अविनाश भदौरिया,रुड़की बीडीओ सुमन कुटियाल,एडवोकेट रश्मि उपाध्याय,शशि शर्मा पत्रकार उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ