Ticker

6/recent/ticker-posts

सीवरेज के लिए खोदी गयी सड़कों के मरम्मतीकरण का कार्य तेजी से जारी

 सीवरेज के लिए खोदी गयी सड़कों के मरम्मतीकरण का कार्य तेजी से जारी

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्माण कार्यों को त्वरित गति से  पूर्ण करने के निर्देश दिए थे।
परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्य जिसके तहत 27अप्रैल को किए गए निर्माण कार्यों का विवरण निम्नवत है जिसमें-पैकेज 01 में अमृत गंगा अपार्टमेंट सीसी रोड 27मीटर,राणा कॉलोनी सीसी रोड 14.5मीटर,शांति मार्ग सीसी रोड 30.6मीटर,मुखिया गली सीसी रोड 22.5मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 94.60मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है।पैकेज 02 के अंतर्गत द्वारका विहार पावर ब्लॉक 20 मीटर,गणपति धाम फेस 3सीसी रोड 7मीटर,मोहन एनक्लेव सीसी रोड 50मीटर,त्रिलोक नगर पावर ब्लॉक 28मीटर,कुल 10मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है।सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 विशेष विधानसभा सत्र असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की एक कोशिश है-आलोक शर्मा