चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप बालियान ने सभी से जाति धर्म से ऊपर उठ कर मानव सेवा में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए लोगों को किया प्रेरित
रिपोर्ट डॉ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-नगर पंचायत चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप बालियान ने सभी से जाति धर्म से ऊपर उठ कर मानव सेवा में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर हज यात्रा व अन्य कार्यों के कार्यालय का उद्घाटन चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप बालियान ने किया।
कुलदीप बालियान ने कहा कि मानव सेवा आपसी सम्बन्ध को बढ़ाने का एक माध्यम है। मानव सेवा को सभी धर्मों में सबसे बड़ी सेवा बताया गया है।उन्होंने कहा कि सभी लोग सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लें तथा अन्य लोगों को भी इस ओर जागरूक करें।इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता आदेश गुप्ता,वरिष्ठ पत्रकार मनोज शर्मा बॉबी, चौधरी अमरदीप पंवार ने कहा हम अपने कार्यों से समाज को नई दिशा देने का प्रयास करें। आयोजक ग़ालिब हबीब ने हज, उमरा यात्रा की जानकारी दी। इस दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्वेता सैनी,डॉ ताहिर मलिक, आस मोहम्मद सैफी, नसीम आजाद, मदरलैंड स्कूल प्रधानाचार्य डॉ शालू कुमारी,अमज़द,इस्लाम सहित काफी लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ