विश्व स्वास्थ्य दिवस पर ओब्स गायनी सोसाइटी ने छात्राओं को गोष्ठी में किया जागरूक
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष मे स्त्री एवं प्रसूति रोग की संस्था सहारनपुर ऑब्स एवं गायनी सोसाइटी से जुडी सहारनपुर की प्रसिद्ध स्त्री रोग डॉक्टर्स ने आज शक्ति नगर, नुमाइश कैम्प स्थित खालसा पब्लिक स्कूल के सभागार मे जागरूकता गोष्ठी के साथ साथ 14 वर्ष अधिक उम्र की छात्राओं का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण किया उन्हें इस उम्र मे शरीर मे आने वाले परिवर्तनो की जानकारी दी और आवश्यक दिशा निर्देश दिये और छात्राओं के साथ काउंसलिंग करके उनकी समस्याओं का समाधान बताया
इस मौके पर पब्लिक पैथोलॉजी लैब के सहयोग से 39 छात्राओं के रक्त मे हीमोग्लोबिन की जाँच के लिए नमूने एकत्र किये गये सोसाइटी की वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य डा अनीता मलिक ने बताया की जिन छात्राओं के खून मे हीमोग्लोबिन की मात्रा कम आएगी उन्हें सोसाइटी की और से मुफ्त दवा भी दी जाएगी इससे पूर्व गोष्ठी मे सोसाइटी की अध्यक्ष डा पूनम त्यागी, सचिव डा भारती कालड़ा, डा गायत्री सहगल ने छात्र छात्राओं को विश्व स्वास्थ्य संगठन के इस वर्ष के थीम "टुगेदर फॉर हेल्थ - स्टैंड विद साइंस"का अर्थ समझाते हुऐ अपने एवं संसारबके प्राणियों के स्वास्थ्य के लिए फिजिकल, मेन्टल और सोशल रुप से सजग स्वस्थ निपुण रहने की शपथ भी दिलवाई, खून की कमी यानि एनीमिया के लक्षण बताये, एवं खून की कमी को पूरा रखने के लिए क्या क्या पोष्टिक आहार लेना चाहिए उसकी जानकारी भी दी छात्राओं की स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासाओं के समाधान के उपाय भी बताए कार्यक्रम मे खालसा स्कूल के प्रिंसिपल स. गोविंदर सिंह, वरिष्ठ सर्जन डा मुनेश त्यागी एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ क्षय रोग लैब पर्यवेक्षक एम पी सिंह चावला का विशेष सहयोग रहा
0 टिप्पणियाँ