नवदृष्टि नव युव प्रधान संगठन भाजपा जिलाध्यक्ष से वार्ता कर संगठन का ज्ञापन सीएम को देने की करेगा मांग
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर -नवदृष्टि नव युव प्रधान संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आज अध्यक्ष संजय वालिया के नेतृत्व में रामलीला ग्राउण्ड हकीकत नगर में आयोजित की गयी।
बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष संजय वालिया ने कहा कि आगामी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ एक साथ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के लिए जिले में मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर प्रधान संगठन अपनी समस्याओं का एक ज्ञापन देगा जिसमें कहा जायेगा कि यदि चुनाव को आगे बढ़ाया जाता है तो मौजूदा ग्राम प्रधानों को कार्यकारी प्रधान बनाया जाये, क्योंकि जब पिछली बार कार्यकाल बढाया गया तो उसमें सचिवों को पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गयी लेकिन पर्यवेक्षकों का कार्यकाल अच्छा नहीं रहा था इसलिए मौजूदा ग्राम प्रधानों को ही कार्यकायी प्रधान बनाया जाये। उन्होंने कहा कि संगठन जनपद के मंत्रियों से भी इस सम्बन्ध में वार्ता करेगा तथा भाजपा जिलाध्यक्ष से वार्ता कर संगठन का ज्ञापन सीएम को देने की मांग करेगा। बैठक में प्रधान सुभाष चौधरी, प्रधान जीशान, पूनम शर्मा, वीना सैनी, शाहनवाज हुसैन, सलीम प्रधान, शाह फैसल, जावेद, प्रदीप कुमार, गुलाब, अरशद, सुजीत कुमार, मुमताज प्रधान, अब्दुल वहाब, पंकज सैनी, सतीश कश्यप, दानिश प्रधान, पंकज कुमार, जगपाल कुमार, राजेश कश्यप, अतुल वालिया आदि भारी संख्या में ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ