Ticker

6/recent/ticker-posts

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा किया गया वार्षिक चिकित्सा सम्मेलन मेडीकॉन का सफलतापूर्वक आयोजन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा किया गया वार्षिक चिकित्सा सम्मेलन मेडीकॉन का सफलतापूर्वक आयोजन

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), सहारनपुर द्वारा आज सिटी कन्वेंशन सेंटर में वार्षिक चिकित्सा सम्मेलन 'मेडीकॉन' का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस गौरवशाली समारोह में शहर के गणमान्य अतिथियों और चिकित्सा विशेषज्ञों ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अजय कुमार सिंह (महापौर, सहारनपुर) द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर  सुधीर राठी सहारनपुर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।  इस वर्ष मेडीकॉन का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान 'लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आर.के. शर्मा को प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान चिकित्सा के क्षेत्र में उनकी दशकों की निस्वार्थ सेवा और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान के लिए दिया गया।सम्मेलन का नेतृत्व आई.एम.ए. सहारनपुर के पदाधिकारियों द्वारा किया गया डॉ. कलीम अहमद (वैज्ञानिक सचिव) एवं  डॉ. सत्यानंद साथी (वैज्ञानिक अध्यक्ष) ने तकनीकी सत्रों का सफल संचालन किया।स्वागत एवं व्यवस्था का उत्तरदायित्व डॉ. अजय कुमार जैन (अध्यक्ष, स्वागत समिति), डॉ. हिमांशु मेहता (अध्यक्ष, वित्त समिति) और डॉ. रजनीश डहुजा (अध्यक्ष, प्रदर्शनी समिति) ने बखूबी निभाया। डॉ. प्रवीण शर्मा (अध्यक्ष), डॉ. नीरज आर्य (सचिव),डॉ. अनुपम मलिक (कोषाध्यक्ष),डॉ. रवि ठक्कर (संयोजक, मेडीकॉन), डॉ. संजीव कुमार मित्तल (सह-संयोजक, मेडीकॉन),डॉ. रिक्की चौधरी (कोषाध्यक्ष, मेडीकॉन) मेडिकॉन कार्यक्रम में चिकित्सा के विभिन्न क्षेत्रों से आए विशेषज्ञों ने अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए।

मेडिकॉन कार्यक्रम में ग्राफिक एरा, देहरादून से डॉ. गिरीश गुप्ता ने प्रिस्क्रिप्शन लिखने के सही तरीकों पर प्रकाश डाला। मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून से डॉ. विनीत त्यागी ने जॉइंट रिप्लेसमेंट में रोबोटिक सर्जरी के महत्व को समझाया। मैक्स हॉस्पिटल, दिल्ली के डायरेक्टर पल्मोनोलॉजी डॉ. राहुल शर्मा ने विभिन्न फेफड़ों की बीमारियों पर अपने विचार साझा किए।लिवासा हॉस्पिटल, चंडीगढ़ के डायरेक्टर क्रिटिकल केयर डॉ. राजीव धुन्ना ने क्रिटिकल केयर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका पर चर्चा की।मेदांता, नोएडा के गैस्ट्रो सर्जन डॉ. विवेक टंडन ने कोलोरेक्टल सर्जरी में रोबोटिक्स के उपयोग को विस्तार से बताया। मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून की डायरेक्टर कार्डियोलॉजी डॉ. प्रीति शर्मा ने गर्भावस्था और हृदय रोग से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर व्याख्यान दिया। जॉली ग्रांट, देहरादून की एंडोक्रिनोलॉजिस्ट डॉ. निशा बत्रा ने मोटापा और GLP-1 इनहिबिटर के बारे में जानकारी दी।इन सभी विशेषज्ञों के व्याख्यानों ने उपस्थित चिकित्सकों के ज्ञान को समृद्ध किया और आधुनिक चिकित्सा के नवीनतम पहलुओं से अवगत कराया।मेयर डॉक्टर अजय सिंह ने कहा कि चिकित्सको को चिकित्सा के क्षेत्र मे नई जानकारी का होना जरूरी है,जिससे मरीजो को नई चिकित्सा पद्ति का लाभ मिल सके। संयोजक डॉ. रवि ठक्कर ने कहा कि मेडीकॉन का मुख्य उद्देश्य चिकित्सकों को आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों और नई दवाओं के प्रति जागरूक करना है। आई.एम.ए. सहारनपुर के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि मेडीकॉन केवल एक सम्मेलन नहीं, बल्कि ज्ञान साझा करने का एक साझा मंच है। हमारा उद्देश्य स्थानीय चिकित्सकों को वैश्विक चिकित्सा मानकों और नवीनतम तकनीकों से अपडेट रखना है, ताकि हम सहारनपुर की जनता को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान कर सकें। हम समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अंत में सचिव डॉ. नीरज आर्य ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों और शहर के सभी वरिष्ठ चिकित्सकों का इस सफल आयोजन का हिस्सा बनने के लिए आभार व्यक्त किया।इस मौके पर डॉक्टर नरेश नौसरान, डॉक्टर मोहन सिंह, डॉक्टर जयपाल चन्द, डॉक्टर रेणु शर्मा, डॉक्टर सौम्या जैन, डॉक्टर मोहन पाण्डेय, डॉक्टर आकॉशा ठक्कर, डॉक्टर विकास अग्रवाल, डॉक्टर महेश ग्रोवर, डॉक्टर महेश चन्द्रा,डॉक्टर उपशम  गोयल, डी.के.गुप्ता,डॉक्टर संजीव मित्तल,डॉक्टर हिमाॅशु मेहता, डॉक्टर सत्यानंद साथी ,डॉक्टर संजीव अग्रवाल, डॉक्टर सुधीर अग्रवाल, डॉक्टर पूनम मखीजा,डॉक्टर विवेक बैनर्जी डॉक्टर अमित पाण्डेय, डॉक्टर राजेश शर्मा, डॉक्टर नागपाल आदि चिकित्सक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

ग्राम प्रधान पति व सचिव पर ग्रामीणों लगाया आरोप