गौ गंगा और सर्व समाज को समर्पित था ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानंद महाराज का जीवन -कुमारी शैलजा
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार- उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी सांसद कुमारी शैलजा,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भीमगोड़ा स्थित श्रीविश्नोई आश्रम पहुंचकर ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानंद महाराज की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी प्रणवानंद महाराज एवं महंत जयानंद महाराज ने कमारीु शैलजा,गणेश गोदियाल एवं यशपाल आर्य का स्वागत करते हुए उन्हें रुद्राक्ष की माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर आशीर्वाद प्रदान किया।
कुमारी शैलजा ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी राजेन्द्रानंद महाराज का सर्व समाज के प्रति गहरा जुड़ाव था।उन्होंने जीवन पर्यन्त गौ,गंगा और गीता की सेवा करते हुए समाज को गौसेवा का संदेश दिया।उनके जीवन से समाज को प्रेरणा लेनी चाहिए।उन्होंने स्वच्छ एवं संस्कारित समाज के निर्माण पर भी जोर दिया।आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी प्रणवानंद महाराज एवं महंत जयानंद महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन गुरुदेव का आशीर्वाद सर्व समाज को प्राप्त था।उन्होंने समाज को मानव कल्याण और गौ सेवा का मार्ग दिखाते हुए एक सकारात्मक दिशा प्रदान की।इस दौरान रविश भटीजा,शिवम गिरि सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ