Ticker

6/recent/ticker-posts

सनातन का सबसे बड़ा धार्मिक पर्व है कुंभ मेला-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

सनातन का सबसे बड़ा धार्मिक पर्व है कुंभ मेला-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार .-अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि कुंभ मेला सनातन का सबसे बड़ा धार्मिक पर्व है।अगले वर्ष हरिद्वार में कुंभ मेले का भव्य और दिव्य आयोजन किया जाएगा।

निरंजनी अखाड़े में भारत माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज,गीता आश्रम स्वर्गाश्रम के अध्यक्ष डा.दीपक गुप्ता,प्रबंधक भानू मित्र शर्मा,श्रीअखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक,पंडित पवन कुमार शास्त्री व अन्य भक्तों के साथ सनातन धर्म और कुंभ मेले के आयोजन पर चर्चा करते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुंभ मेले के आयोजन को सफल बनाने के लिए दिन रात प्रयास कर रहे हैं।प्रयागराज की तर्ज पर हरिद्वार कुंभ मेला दिव्य व भव्य स्वरूप में संपन्न होगा।सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूषों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति से कुंभ मेले की दिव्य छठा से सनातन को नई दिशा मिलेगी। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि जिस प्रकार अयोध्या निवासी जय सियाराम कहकर भक्तों का अभिवादन करते हैं।उसी प्रकार हरिद्वार वासियों को भी हर हर गंगे जय मां गंगे कहकर भक्तों का अभिवादन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।इससे गंगा के प्रति भक्तों की श्रद्धा बढ़ेगी और गंगा को स्वच्छ करने के प्रयासों को भी बल मिलेगा।महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी ने कहा कि गंगा भारत की आध्यात्मिक धरोहर और कुंभ मेला भारतीय संस्कृति की अद्भूत पहचान है।हरिद्वार कुंभ मेले के आयोजन से सनातन संस्कृति और समृद्ध होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

समन्वय-2026 में बोले सुधांशु त्रिवेदी: भारत बन रहा वैश्विक शक्ति, यूपी विकास की नई ऊंचाइयों पर