Ticker

6/recent/ticker-posts

अपर जिलाधिकारी ने किया बंदोबस्त कार्यो का निरीक्षण,दिए निर्देश

 अपर जिलाधिकारी ने किया बंदोबस्त कार्यो का निरीक्षण,दिए निर्देश

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

नैनीताल-अपर जिलाधिकारी वित्त शैलेंद्र सिंह नेगी द्वारा तहसील रामनगर के नया लालढांग तथा नया झिरना गांव में बंदोबस्त कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

उल्लेखनीय है कि ग्राम लालडांग तथा झिरना के ग्राम वासियों को राजस्व विभाग एवं वन विभाग द्वारा द्वारा आपसी भूमि विनिमय करते हुए वर्ष 1994 में तत्कालीन राजस्व ग्रामों से शिफ्ट कर रामनगर काशीपुर मार्ग से लगे हुए वन भूमि नया लालढांग तथा नया झरना में विस्थापित किया गया था। तत्पश्चात उत्तर प्रदेश भूमि व्यवस्था अधिनियम 1901 की धारा 48 से धारा 60 के अंतर्गत वर्तमान में सर्वेक्षण प्रक्रिया तथा अभिलेख संक्रिया के अंतर्गत कार्यवाही गतिमान है।अपर जिलाधिकारी द्वारा बंदोबस्त विभाग तथा राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के साथ मौके का स्थलीय निरीक्षण कर बंदोबस्त कार्य की समीक्षा भी की गई।इस अवसर पर सर्वे नायब तहसीलदार द्वारा जानकारी दी गई की तहसील रामनगर के ग्राम लेटी, चोपड़ा,रामपुर तथा ढिकुली के साथ तहसील हल्द्वानी के ग्राम जवाहर ज्योति में भी बंदोबस्त की कार्यवाही गतिमान है।अपर जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा बंदोबस्त विभाग के कार्मिकों को अभिलेख संक्रिया में तेजी लाने तथा सर्वेक्षण एवं अभिलेख संक्रिया में आने वाली कठिनाइयों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।निरीक्षण के दौरान मनीषा मारकाना तहसीलदार रामनगर,निर्मला राजस्व उप निरीक्षक,अनिल कुमार श्रीवास्तव सर्वे नायब तहसीलदार,संतोष कुमार श्रीवास्तव सर्वे कानूनगो,सर्व लेखपाल पंकज रावत,विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे.



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लाह के साथ मनाया