Ticker

6/recent/ticker-posts

दूसरे दिन भी अभियान चलाकर प्राधिकरण की भूमि से अतिक्रमण को हटाया

दूसरे दिन भी अभियान चलाकर प्राधिकरण की भूमि से अतिक्रमण को हटाया

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

नैनीताल-विगत दिनों कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत द्वारा नैनीताल के खुर्पाताल भ्रमण के दौरान प्राधिकरण की भूमि में पाए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाए जाने के निर्देश सचिव जिला विकास प्राधिकरण को दिए गए थे।

उक्त निर्देशों के क्रम में जिला विकास प्राधिकरण के सचिव विजय नाथ शुक्ल के नेतृत्व में प्राधिकरण की टीम द्वारा खुर्पाताल क्षेत्र में 4 होटल स्वामियों द्वारा प्राधिकरण की भूमि में किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने की कार्यवाही गुरुवार एवं शुक्रवार को की गई।गुरुवार को 4होटलों से अतिक्रमण हटाया गया था, शेष अतिक्रमण को दूसरे दिन शुक्रवार को हटाया गया।सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल ने अवगत कराया कि गुरुवार और शुक्रवार दो दिनों में खुर्पाताल क्षेत्र में जिला विकास प्राधिकरण की भूमि में क्षेत्र के 4होटल स्वामियों द्वारा जो अतिक्रमण किया गया था,उसे सम्पूर्ण रूप से ध्वस्त कर दिया गया है।जिला विकास प्राधिकरण की भूमि में घेरबाड़ भी की जा रही है।उन्होंने अवगत कराया कि जिले में इस प्रकार के अतिक्रमण से संबंधित जो भी शिकायत प्राप्त होगी तत्काल कार्यवाही करते हुए उसे हटाए जाने का कार्य जारी रहेगा।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लाह के साथ मनाया