Ticker

6/recent/ticker-posts

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाया बैठक में उठाए मुद्दों को अनसुना करने का आरोप

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाया बैठक में उठाए मुद्दों को अनसुना करने का आरोप

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुंभ मेला हाईपावर कमेटी की बैठक में उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों को अनसुना करने का आरोप लगाया है।

शुक्रवार को प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव आनंदवर्द्धन द्वारा सीसीआर में ली गयी कुंभ मेला हाईपावर कमेटी की बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा कांग्रेस कार्यकताओं द्वारा रखे गए जनहित के मुद्दे नहीं सुने गए।अशोक शर्मा ने कहा कि रोडवेज बस स्टैंड स्थानांतरित नहीं होना चाहिए।जब बस स्टैंड से स्थानीय लोगों को परेशानी नहीं है तो शासन प्रशासन को किस प्रकार की परेशानी है।उन्होंने कहा कि बस स्टैंड के पास ही हाईवे भी है और रेलवे स्टेशन भी है।यात्रियों को नजदीक ही सभी सुविधा मिल रही है। ऐसे में बस स्टैंड को स्थानांतरित करने का कोई औचित्य नहीं है।अशोक शर्मा ने कहा कि तत्कालीन मेयर अनीता शर्मा के कार्यकाल के दौरान नगर निगम बोर्ड ने मेडिकल कालेज के लिए निःशुल्क भूमि दी थी।लेकिन आज तक अस्पताल में जनता को सुविधा नही मिल नहीं मिल पा रही है।सीवर लाइन की सफाई समय से नहीं होने पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।रोडवेज बस स्टैंड के बाहर वेश्यावृत्ति हो रही है।लोगों का शाम को निकलना भी मुश्किल है।कोई आवाज उठाए तो अधिकारी उस पर निजी हित का आरोप लगा देते हैं।सांसद,विधायक आंखे बंद कर बैठे हैं।पार्षद सुनील एवं विवेक भूषण विक्की ने कहा कि अर्द्वकुंभ को कुंभ बताकर बजट के बंदरबांट की तैयारी चल रही है। धार्मिक मान्यताओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है।अस्पतालों में शवों को चूहे खा रहे हैं।उन्होंने कहा कि ज्वालापुर क्षेत्र को कुंभ क्षेत्र में शामिल किया जाए।पार्षद हिमांशु गुप्ता व सोहित सेठी ने आरोप लगाया कि गृहमंत्री के स्वागत के लिए 35लाख का शौचालय तोड़ दिया गया। भाजपा सरकार बजट को ठिकाने लगाने में लगी हुई है,पूरा शहर खोदकर छोड़ दिया है। चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है।सीवर सफाई भी नहीं की जा रही है।पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार व सुंदर सिंह मनवाल ने कहा कि उनके क्षेत्र में बड़े नाले का कार्य रोक दिया गया है। जिसके कारण लोगों समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।पत्रकारवार्ता में सतेंद्र वशिष्ठ, राजकुमार ठाकुर,नितिन शर्मा,रामकुमार राजपूत,दीपक कोरी आदि मौजूद रहे। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एसआईआर को लेकर कांग्रेस के बूथ लेवल एजेंट की बैठक आयोजित