Ticker

6/recent/ticker-posts

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर श्री अखंड परशुराम अखाड़ा निकालेगा शोभायात्रा

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर श्री अखंड परशुराम अखाड़ा निकालेगा शोभायात्रा

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर श्रीअखंड परशुराम अखाड़े के संयोजन में 26 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।श्रीअखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि भव्य झांकियों व बैंड बाजों से सुसज्जित शोभायात्रा का शुभारंभ अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी करेंगे।

शोभायात्रा निकुंज विहार लाल मंदिर रोड़ ज्वालापुर से शुरू होकर आर्यनगर चौक,शंकर आश्रम चौक,चंद्राचार्य चौक होते हुए परशुराम घाट गोविंदपुरी पहुंचकर संपन्न होगी।शोभायात्रा का नेतृत्व स्वामी कार्तिकेय गिरी महाराज करेंगे।पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति को पहचानना चाहिए।भगवान परशुराम का जीवन पूरे समाज के प्रेरणादायी है। इस अवसर पर स्वामी कार्तिकेय गिरि,ऋषि शर्मा,कुलदीप शर्मा,मनोज ठाकुर,बृजमोहन शर्मा, भागवताचार्य पवन कृष्ण शास्त्री,बैजनाथ भट्ट,आचार्य विष्णु प्रसाद शास्त्री,चूड़ामणि आचार्य, अभिमन्यु शास्त्री,आदित्य जगुड़ी,सचिन पनौली,रुद्राक्ष भट्ट आदि मौजूद रहे।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राज्य में शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ-साथ युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित-पुष्कर सिंह धामी