प्रधानमंत्री मोदी के देहरादून आगमन की तैयारियों ने को लेकर हुई बैठक
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14अप्रैल को देहरादून आगमन की तैयारियों को लेकर जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री के उत्तराखंड आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14अप्रैल को देहरादून में एशिया की सबसे बड़ी एलिवेटेड रोड़ देहरादून-दिल्ली रोड का उद्घाटन करेंगे और रोड शो के माध्यम से जनता के बीच पहुंचेंगे।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है।उन्होंने केंद्र सरकार की और से उत्तराखंड को अनेक सौगात दी है।जिसमें दिल्ली देहरादून एलिवेटेड रोड बहुत ही महत्वपूर्ण है।जिसके माध्यम से देहरादून और दिल्ली की दूरी मात्र ढाई घंटे में तय होगी।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि यह दशक उत्तराखंड का दशक होगा,अब यह बात अब सच होती दिखाई दे रही है।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में देहरादून पहुंचने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजीव चौधरी और हीरा सिंह बिष्ट ने किया।बैठक में जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा,सीमा चौहान,संदीप अग्रवाल,निपेंद्र चौधरी,तरुण नय्यर,रेशु चौहान,जसवीर बसेडा,लोकेश पाल,तेलुराम प्रधान,धर्मेंद्र चौहान,नकलीराम सैनी,अरविंद कुशवाहा,अभिनव चौहान,रिशु,मनोज शर्मा,अंशु कुमार, लक्ष्मण सिंह नागर,शिवम् त्यागी,रेनू शर्मा,डा.चित्रा शर्मा,पारुल चौहान सहित भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ