नीति आयोग के उपसचिव ने की आकांक्षी जनपद के सम्पूर्णता अभियान की समीक्षा
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-आकांक्षी जनपद एवं आकांक्षी विकासखंड के अंतर्गत संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 की प्रगति की समीक्षा हेतु नीति आयोग,भारत सरकार से गौरव कटियार,उप सचिव एवं अमितेश पांडेय,कंसलटेंट की अध्यक्षता में विकास भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी के साथ जनपद के समस्त रेखीय विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
बैठक के दौरान संपूर्णता अभियान 2.0के अंतर्गत चिन्हित इंडिकेटर्स को संतृप्त किए जाने हेतु अब तक आयोजित गतिविधियों एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि निर्धारित इंडिकेटर्स में से 08इंडिकेटर्स पूर्णतःसंतृप्त किए जा चुके हैं,जबकि शेष इंडिकेटर्स को अप्रैल माह तक संतृप्त किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।बैठक के दौरान गौरव कटियार,उप सचिव,नीति आयोग द्वारा इंडिकेटर्स को समयबद्ध रूप से संतृप्त किए जाने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया तथा संबंधित विभागों को निर्धारित समयसीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आकांक्षी जनपद एवं आकांक्षी विकासखंड में सेवा वितरण एवं विकास संकेतकों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
0 टिप्पणियाँ