Ticker

6/recent/ticker-posts

सहारनपुर महानगर क्रीड़ा भारती का संस्थापक दिवस धूमधाम से मनाया गया

सहारनपुर महानगर क्रीड़ा भारती का संस्थापक दिवस धूमधाम से मनाया गया

क्रीड़ा भारती के द्वारा कुश्ती, कबड्डी व एथलेटिक्स खेल की प्रतियोगिताओ का किया गया आयोजन

क्रीड़ा भारती ने पारंपरिक खेलों और सम्मान समारोह के साथ मनाया अपना स्थापना दिवस

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- क्रीड़ा भारती के द्वारा आयोजित कुश्ती, कबड्डी व एथलेटिक्स खेल की प्रतियोगिता मे खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 

सहारनपुर क्रीड़ा भारती के महानगर अध्यक्ष डॉ. अशोक गुप्ता ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव दिवस जिसको क्रीड़ा भारती अपने स्थापना दिवस के रूप में मनाता है के अंतर्गत दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मे 2 व 3 अप्रैल का किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सहारनपुर क्रीड़ा भारती के महानगर अध्यक्ष डॉ. अशोक गुप्ता, मुख्य अतिथि प्रमुख उद्योगपति समाजसेवी शिवकुमार राणा, रविंद्र शर्मा, विशिष्ट अतिथि यशपाल सिंह पुंडीर, दीपक गुप्ता, भावना तोमर एवं पार्षद संजय गर्ग के द्वारा दीप प्रज्वालित कर किया गया। तत्पश्चात उपस्थित खिलाड़ियों के द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और फिर प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम मे अतिथियों का स्वागत क्रीड़ा भारती के महानगर मंत्री गौरव चौहान, उपाध्यक्ष दीपक कपिल, कबड्डी प्रमुख रवि कोरी, कुश्ती प्रशिक्षक आदेश कुमार, एथलेटिक्स प्रशिक्षक लाल धर्मेंद्र प्रताप के द्वारा किया गया। महानगर अध्यक्ष डॉ. अशोक गुप्ता ने बताया कि दो दिनों तक आयोजित हुई प्रतियोगिता में कुश्ती, कबड्डी और एथलेटिक्स जैसे पारंपरिक खेलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जहाँ विजयी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर सम्मानित किया गया।
कुश्ती प्रतियोगिता : कुश्ती खेल प्रशिक्षक आदेश कुमार के नेतृत्व में 02 अप्रैल को कुश्ती खेल की प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में उतरे पहलवानों ने अपनी ताकत और तकनीक का बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को 10 अलग-अलग भार वर्गों में विभाजित किया गया था, ताकि हर वर्ग के खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा दिखाने का समान अवसर मिल सके। प्रतियोगिता मे हुए कड़े मुकाबलों के बाद प्रत्येक भार वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कुश्ती के इन मुकाबलों ने दर्शकों का मन मोह लिया और युवाओं में पारंपरिक खेलों के प्रति भारी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर खेल प्रेमियों और प्रशिक्षकों ने विजयी पहलवानों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता: क्रीड़ा भारती के स्थापना दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सफल आयोजन महिला वर्ग के 400 मीटर और 800 मीटर इवेंट मे किया गया। एथलेटिक्स प्रशिक्षक लाल धर्मेंद्र प्रताप के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 400 मीटर और 800 मीटर की दौड़ में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जहाँ खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के बल पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए। इस अवसर पर आयोजको ने खिलाड़ियों के खेल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के मंच से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की छिपी हुई खेल प्रतिभाएं निखर कर सामने आती हैं। 
कबड्डी प्रतियोगिता: कबड्डी खेल की प्रतियोगिता कबड्डी प्रशिक्षक रवि कोरी के नेतृत्व मे आयोजित की गई। कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के अध्यक्ष यशपाल सिंह पुंडीर एवं वरिष्ठ समाजसेवी आर.के. शर्मा के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता मे सहारनपुर स्टेडियम की टीम को विजेता और रामपुर मनिहारान की टीम उपविजेता की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। बेस्ट खिलाड़ी के रूप में विजेता टीम के खिलाड़ी सौरभ कुमार, अक्षय कुमार और उपविजेता टीम के खिलाड़ी प्रिंस कुमार को घोषित कर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

सहारनपुर का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान: प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता व हाफ मैराथन में पदक जीतकर सहारनपुर का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ियों को भी प्रतियोगिता के दौरान सम्मानित किया गया। जिनको विशेष रूप से शिवकुमार राणा व अभिषेक तोमर के द्वारा सम्मानित किया गया। खेल प्रतियोगिता का संचालन विभाग संयोजक क्रीड़ा भारती गौरव कपिल (अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी) के द्वारा किया गया। गौरव कपिल ने बताया कि क्रीड़ा भारती का उद्देश्य समाज के युवा वर्ग को खेल के मैदान तक लाकर जागरूक करना है। क्रीड़ा भारती संस्था इस दिशा में निरंतर प्रयत्नशील है और भविष्य में भी युवाओं को जागरूक करने हेतु ऐसे आयोजन जारी रहेंगे। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को पदक और उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सहारनपुर महानगर क्रीड़ा भारती के सचिव गौरव चौहान ने मुख्य अतिथियों, निर्णायक मंडल, कोच और आयोजन में सहयोग देने वालो का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सहारनपुर महानगर क्रीड़ा भारती का संस्थापक दिवस धूमधाम से मनाया गया