Ticker

6/recent/ticker-posts

सहारनपुर फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान मे आयोजित चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

सहारनपुर फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान मे आयोजित चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रिपोर्ट मनोज कश्य

सहारनपुर- सहारनपुर फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा अंडर-20 स्वामी विवेकानंद ट्रॉफी (नेशनल) के लिए इंटर रीजनल स्टेट फुटबॉल चैम्पियनशिप हेतु सहारनपुर टीम के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन दिल्ली पब्लिक स्कूल सहारनपुर में किया गया। इस ट्रायल में लगभग 55 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिनमें सहारनपुर के विभिन्न स्कूलों के साथ-साथ शामली, मुजफ्फरनगर और देवबंद जिले के खिलाड़ी भी शामिल रहे।

सहारनपुर फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी समीर खान ने बताया कि चयनित टीम 12 अप्रैल को मुरादाबाद के लिए रवाना होगी तथा टीम की चयनित सूची 11 अप्रैल को जारी की जाएगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि खिलाड़ियों का चयन उनकी फिटनेस (फिजिकल) और खेल प्रदर्शन के आधार पर किया गया है, जिसमें से 16 खिलाड़ी सहारनपुर टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस अवसर पर मुख्य चयनकर्ता आशुतोष कुमार, मोहम्मद अकरम, जाकिर अंसारी, मोहम्मद तैय्यब, यशपाल और मोहम्मद अली खान मौजूद रहे। दिल्ली पब्लिक स्कूल  के प्रिंसिपल आदेश सिसोदिया एवं मैनेजर जावेद ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सहारनपुर फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान मे आयोजित चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम